टीआरपी में छाया नागिन 6 के साथ अनुपमा, टॉप 5 शो ने होली के पहले चलाया अपना जादू
होली के वीकेंड से पहले टीवी के सभी शो की टीआरपी लिस्ट सामने आ चुकी हैं। टीआरपी की फाइट के बीच इन दिनों बैक टू बैक कई शो मौजूद हैं जो कि दर्शकों की पसंद बना हुआ है। कई ट्विस्ट और टर्न के बीच इस वीक की टीआरपी लिस्ट में नागिन 6 और अनुपमा को लेकर चौंकाने वाले परिणाम सामने आए हैं।
हालांकि होली की धूम के साथ सारे टीवी शो अपने फैंस को नए ट्विस्ट देने के लिए तैयार हैं। BARC की इस वीक की टीआरपी लिस्ट के बारे में बात की जाए तो अनुपमा की कहानी दर्शकों के दिल पर राज कर रही है। यह शो इस वीक नंबर 1 पर बना हुआ है। दूसरे नंबर पर टीआरपी में गुम है किसी के प्यार में की एंट्री हुई है।

तीसरे नंबर पर शादी की धूम के बीच ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी फैंस को भा रही है। इमली टीवी शो ने टीआरपी में चौथे नंबर की जगह पा ली है। दूसरी तरफ नागिन 6 ने एक पायदान ऊपर जाते हुए खुद को पांचवें नंबर पर लाकर खड़ा कर दिया है। कुमकुम भाग्य ने भी इसी नंबर पर अपनी जगह बना कर रखी हुई है।
आपको बता दें कि होली के साथ इन सभी पांच शो की कहानी में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। वहीं इस वीकेंड नागिन 6 में बदले की कहानी कहां तक जाती है, ये देखना दिलचस्प होगा। अनुपमा में भी होली की धूम होगी। जहां पर अनुपमा की जिंदगी में फिर से प्यार का रंग लौट कर आएगा।


Click it and Unblock the Notifications











