..................... केक काटने से पहले इमोशनल हो गईं Hina Khan की मां, बेटी के लिए ऐसे की दुआ? Video Viral Hina Khan's mother became emotional before cutting the Birthday cake, prayed for her daughter - Hindi Filmibeat

केक काटने से पहले इमोशनल हो गईं Hina Khan की मां, बेटी के लिए ऐसे की दुआ? Video Viral

hina khan

Hina Khan Mother Birthday- हिना खान आज अपनी मां के जन्मदिन को लेकर चर्चा में हैं और सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। हिना खान की मां ने केक काटने से पहले कुछ ऐसा कहा है जिससे लोग काफी इमोशनल हो गए हैं।

सभी जानते हैं कि हिना खान ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित हैं और ऐसे में वो कई मुश्किलों का सामना कर रही हैं। हिना खान की मां ने वीडियो में कहा, ''मेरी विश है, कि हिना अगले साल इस टाइम बिल्कुल अच्छी होनी चाहिए। फिर हम अच्छे से सेलिब्रेट करेंगे, ये मेरी दिल से दुआ है। आमीन।''

इसके बाद वो मोमबत्ती में फूंक मारती हैं और केक काटती हैं। हिना खान की मां का ये प्यारा सा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसको लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं और प्रार्थना भी कर रहे हैं।

क्या बोले फैंस?

सबसे पहले अभिनेत्री रुबीना दिलैक का कमेंट आया है और उन्होने लिखा, ''मां की दुआ हमेशा पूरी होती है।'' गौहर खान ने लिखा, आमीन, ''आंटी को जन्मदिन की शुभकामनाएं।'' एक फैन ने लिखा, ''वो फाइटर है और काफी जल्दी सही होकर सामने आएगी।'' एक ने लिखा, ''हैप्पी बर्थडे आंटी।'' एक ने लिखा, ''महादेव सब ठीक करेंगे।'' एक ने लिखा, ''एक दिन हिना खान अच्छी हो जाएंगी।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं। हालांकि हिना खान ने किसी को जवाब नहीं दिया है।

ब्रेस्ट कैंसर का इलाज

दरअसल 36 साल की हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर की तीसरी स्टेज है और इसका इलाज भी चल रहा है। वह पिछले कुछ दिनों से अपनी तबीयत और कीमोथेरेपी को लेकर भी चर्चा में है। साथ ही वह की मौत थेरेपी से आए बॉडी पर निशानो को लेकर भी बात करती है नजर आई। बता दें कि हिना खान ने अपनी कुछ तस्वीरें कुछ दिनों पहले शेयर की थीं जिसमें उनकी गर्दन से लेकर अंडर आर्म्स में भी काले जले हुए निशान नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने पिंक स्पोर्ट्स टॉप पहना हुआ था। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है...

Read more about: hina khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X