Hina Khan की हालत खराब, सांस लेने में दिक्कत, सेट पर इस वजह से बिगड़ गई तबियत

हिना खान ने अपना करियर खुद के दम पर बनाया है। चाहे वो टीवी सीरियल हो या रियालिटी शो वो अक्सर खबरों में रहती हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है में अपनी भूमिका से सबका दिल जीतने वाली हिना खान इस वक्त मुश्किल में हैं।
पता चला है कि वो सेट पर ही बीमार हो गई हैं और उनकी हालत काफी ज्यादा बिगड़ गई है। खबरों की मानें तो लगातार 16 घंटे की शूटिंग के बाद उनकी हालत खराब हो गई है और कठिन समय से गुजर रही हैं।
वो ठीक से सांस भी नहीं ले पा रही हैं। दिन में कम से कम एक बार शांति से भोजन न कर पाने के बारे में हिना का बयान कई लोगों का ध्यान खींच रहा है। फैंस का कहना है कि उनको काम के साथ साथ अपना ध्यान भी रखना चाहिए।
हिना खान को क्या हुआ?
हिना खान ने इसको लेकर इंस्टाग्राम पर रिएक्ट किया है। उन्होने लिखा, "अतिशयोक्ति नहीं है, लेकिन कभी-कभी यह आप पर हावी हो जाता है जब आप दिन में कम से कम एक बार भी शांति से भोजन नहीं कर पाते हैं। कुछ मत करो, अपने भोजन पर ध्यान केंद्रित करो.. सिर्फ भोजन.. और शांति से खाओ.. होता ही है।" दूसरी तस्वीर में वह सोते हुए मास्क पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने लिखा, "आजकल मैं इसी तरह सोती हूं, पूरी रात मास्क पहनकर सोती हूं... सांस नहीं ले पा रही हूं, भेजो थोड़ी दुआ।" इसके बाद लगातार लोग बातें कर रहे हैं और कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।
वर्कफ्रंट
हिना खान को लेकर लोग बातें कर रहे हैं और उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे। वो लगातार अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर भी बिजी हैं। इसके पहले भी उनको फिल्मों में देखा गया है लेकिन उनको वो कामयाबी फिल्मों में अभी तक नहीं मिली है जो कि वो चाहती हैँ। देखने वाली बात होगी कि आगे वो किस तरह के धमाके करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications