ना बाबर तेरा दादा है.. हिना खान के बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के पहलगाम पोस्ट पर मचा बवाल, क्या लिख डाला?

Hina Khan's BF Rocky Jaiswal on Pahalgam- कश्मीर के पहलगाम जो भी हुआ वो दिल दहलाने वाला था। इस आतंकी हमले से पूरे देश के लोगों में आक्रोश है और जगह जगह पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लग रहे हैं। बेकसूर लोगों की हत्या हुई थी और इसके बाद लोग खुलकर सोशल मीडिया पर भी विरोध कर रहे हैं।
लेकिन इस वक्त एक्ट्रेस हिना खान के बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल को लेकर चर्चा हो रही है। पहले हिना खान ने एक पोस्ट करते हुए पहलगाम मामले में अपना गुस्सा जाहिर किया था और अब रॉकी ने एक पोस्ट किया है। हालांकि रॉकी के इस पोस्ट के बाद लोग भड़के हुए हैं। लोग कई तरह की बातें करते हुए अपना गुस्सा इस पोस्ट पर जाहिर कर रहे हैं। दरअसल ये एक कविता है।
रॉकी जायसवाल की कविता
हिना खान के के प्रेमी ने इंस्टाग्राम पर लिखा,''भाई, औरंगजेब न मेरा बाप है, न बाबर तेरा दादा है, फिर पूर्वजों को क्यों भुलाकर भाई, भाई को काटे जाता है? क्यों कातिल और लुटेरों को, तू मान कर अपना माजी? जला रहा है फूलों को, और माली को दफनाता है। एक आयत को क्यों पढ़कर भाई, तू भूला पूरा इतिहास? क्या वजह है तेरे गुस्से की, तू क्यों यह शहर जलाता है? माना मैं पूज रहा पत्थर को, तू भी तो चूमे काबा को, पर एक नहीं हैं हम दोनों, ये कौन तुझे सिखाता है? गांधार में बदला, सिंध में बदला, तू बदला पंजाब मेवाड़ में।
तू बदल गया भाई, इंसान नहीं अब, जो पुरखों को भुलाता है! जो सांझा था वो टूट गया, जो अपना था वो छूट रहा है। तू आखिरत की आद में भाई, क्यों दिलों में आग लगाता है? ये बता क्या भारत तेरी भी मां नहीं है, क्या हिंद तेरा सगा नहीं है? जब एक लहू है दोनों का, क्यों घाव मुझे लगता है? चल क्यों न फिर तू और मैं, हों एक और जोड़ें टुकड़ों को। एक नया हिंद बनाने को, तेरा ये भाई बुलाता है!''
क्या बोले लोग
रॉकी की इस कविता पर लोगों का गुस्सा भड़का है। एक यूजर ने लिखा, ''कितनी फसादी सोच है तुम्हारी।'' एक ने लिखा, ''फसाद क्यों फैला रहे हो।'' एक ने लिखा, ''काश सब लोग इसको समझ जाए।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। आप देखिए ये पोस्ट..
हिना खान ने नहीं किया रिएक्ट
अक्सर देखा जाता है कि हर किसी मामले में आगे आकर आवाज उठाने वाली हिना खान ने रॉकी जायसवाल के इस पोस्ट पर हो रही ट्रोलिंग में किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है। देखने वाली बात होगी कि आने वाले समय में कुछ कहती हैं या नहीं। हिना खान फिलहाल अपने स्वास्थ्य को लेकर खबरों का हिस्सा रहती हैं।
बता दें कि वो कैंसर की समस्या से काफी समय से जूझ रही हैं और उनको ब्रेस्ट कैंसर हुआ है। फैंस उनकी सलामती की दुआएं अक्सर करते हुए नजर आ ही जाते हैं। हिना खान के सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियोज और तस्वीरें सामने आकर वायरल होती हैं।
कौन हैं रॉकी जायसवाल?
अक्सर ये सवाल सामने आता है कि रॉकी क्या करते हैं? बता दें कि एक हिंदू परिवार से ताल्लुक रखने वाले रॉकी जायसवाल एक बिजनेसमैन होने के साथ साथ फिल्मेकर और प्रोड्यूसर भी हैं। उनका जन्म 14 फरवरी 1989 को हुआ था। उन्होने काफी काम किया है और पहले से ही वो इंडस्ट्री का हिस्सा रहे हैं।
हालांकि लोग उनको इतना नहीं जानते हैं और इसका कारण सिर्फ इतना है कि वो कैमरे के पीछे रहकर काम करते हैं। इस ट्रोलिंग को लेकर रॉकी ने भी किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है। रॉकी अक्सर हिना के साथ नजर आते हैं और कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान भी उन्होने हिना का साथ नहीं छोड़ा है।


Click it and Unblock the Notifications











