क्या टेलीविजन की सबसे मंहगी एक्ट्रेस हैं हिना खान ? यहां जानें एक्ट्रेस का मजेदार जवाब

टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने कांस फिल्म फेस्टिवल में अपना ऐसा जलवा बिखेरा की हर ओर से उन्हें तारीफ पर तारीफ मिली। ऐसे में एक मैगजीन के एडिटर के निगेटिव कमेंट ने हिना को काफी दुखी भी किया। इस बारे में बात करते हुए जब अनुपमा चोपड़ा ने इंटरव्यू में हिना से कांस का अनुभव पूछा, तो एक्ट्रेस ने कहा- आपको जहां पहुंचना होता है, उसके लिए आपको बहुत मेहनत करनी होती है। ऐसे में कोई निगेटिव कमेंट थोड़ा दिल दुखा जाता है।

बातों बातों में जब अनुपमा चोपड़ा ने हिना से पूछा गया कि क्या वह टेलीविजन की सबसे मंहगी एक्ट्रेस हैं? तो एक्ट्रेस ने हंसते हुए कहा- ना मैं इससे इंकार करूंगा, ना स्वीकार करुंगी।

Hina Khan

बहरहाल, कांस पर बात करते हुए हिना ने कहा- Cannes में जाना कोई सरल काम नहीं है। ऐसा करने के लिए आपको कंफर्टजोन से बाहर आना पड़ता है और ऐसा तब करना पड़ता जब आप टीवी से बहुत पैसे कमा रहे हैं।

हिना ने कहा, 'जब मैं पहली बार रेड कार्पेट पर चलने वाली थी तो मैंने अपनी आंखें बंद कर ली थीं और मन में खुद से कह रही थीं कि हिना तुम्हारे लिए यह पहला मौका नहीं है, तुमने लाखों बार यह किया है, खुद पर विश्वास रखकर रेड कार्पेट पर चलो और अपना बेस्ट दो।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X