'स्वयंवर-मीका दी वोटी' शो में जल्द नज़र आएंगी हिना खान, मीका सिंह की दुल्हन कौन होगी?

By Filmibeat Desk

स्टार भारत का बहुप्रतीक्षित शो 'स्वयंवर - मीका दी वोटी' को दर्शक बहुत एन्जॉय कर रहे हैं और मीका की वोटी के चुने जाने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।इसी बीच शो में जल्द ही भारतीय टेलीविजन कलाकार और दर्शकों की चहेती हिना खान भी नज़र आने वाली हैं। शो में वे न सिर्फ मीका की वोटी के चुनाव में लड़कियों की मदद करेंगी बल्कि प्रतिगियों को मीका का दिल जीतने के कई सुझाव भी देंगी !

'स्वयंवर-मीका दी वोटी' शो के सेट पर पहुंची हिना खान बताती हैं, "स्वयंवर - मीका दी वोटी का हिस्सा बनकर बहुत अच्छा लग रहा है। मीका को पहली बार एक अलग तरह से देखना का मौका मिल रहा है। मैं बहुत एक्साइटेड हूँ और मीका की इतनी सारी फैन्स ये लड़कियां जो उनसे शादी करना चाहती हैं, उनके साथ स्वयंवर करने आई हैं उन्हें देखकर बहुत ख़ुशी हो रही है।

Hina Khan,Mika Di Voti

अब मै इस शो में आई हूँ तो जरूर बहुत कुछ ख़ास होने वाला है, एक स्पेशल परफॉर्मेंस होगी और बहुत कुछ ख़ास होगा, जिससे कुछ महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे और मीका अपनी वोटी के चुनाव में एक कदम आगे बढ़ेंगे। शादी एक बहुत ही महत्वपूर्ण बंधन है, जिसमें एक सही जीवनसाथी का चुनाव होना बहुत जरुरी है। वहीं लड़कियां भी मीका का दिल जीतने के लिए बहुत मेहनत कर रही हैं। मैं चाहती हूँ कि मीका को सबसे अच्छी वोटी मिले।"

हीना ने आगे बताया कि, " यहां मीका से मिलकर मुझे बहुत ख़ुशी हुई। मुझे बहुत अच्छा लगता है वे जिस तरह से स्वयंवर में आई लड़कियों को राजकुमारियां कहकर सम्बोधित करते हैं और मीका को किंग कहा जाता है। मैं यहाँ का माहौल देखकर शो में आगे आने वाले ट्विस्ट को लेकर बहुत एक्साइटेड हूँ। मेरी शुभकामनाएं मीका के साथ हैं।"आपको बता दें कि हीना खान एक भारतीय टेलीविजन एक्ट्रेस हैं, जिन्हें उनके पहले शो में अक्षरा की भूमिका के लिए जाना जाता है। हिना ने अपने रोल्स और दमदार एक्टिंग से इंडस्ट्री के साथ-साथ लोगों के दिलों में भी अपनी जगह बना ली है। वह अब एक घरेलू नाम बन गई हैं।ऐसी ही कई और बातों को जानने के लिए देखते रहिए 'स्वयंवर - मीका दी वोटी' शो हर सोमवार से शुक्रवार, रात 8 बजे केवल स्टार भारत पर !

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X