इस दिन होगी कसौटी जिंदगी की 2 में हिना खान 'कोमोलिका' की वापसी, फैंस के लिए सरप्राइज!
Recommended Video
कसौटी जिंदगी की 2 के फैंस के लिए सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि कोमोलिका यानी कि हिना खान के चले जाने के बाद शो में मसाला थोड़ा कम दिखाई दे रहा है। फिलहाल मेकर्स ने मिस्टर बजाज की एंट्री का प्रोमो दिखाकर फैंस का उत्साह शो के प्रति बनाए रखा है।
लेकिन कई फैंस का कहना है कि जो बात कोमोलिका में थी, वो किसी और में नहीं। इसे देखते हुए मेकर्स जल्द शो में कोमोलिका यानी कि हिना खान की वापसी को दिखा सकते हैं। कसौटी जिंदगी की के एक क्रू मेंबर ख्वाजा मुगल ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर हिना के सीन्स की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि Adios never...picture abhi baaki hai mere dost।

इसी के बात से ये उम्मीद की जा रही है कि जल्द हिना की एंट्री होगी। मिली जानकारी के मुताबिक जुलाई में हिना की एंट्री शो में दोबारा दिखाई जा सकती है। तभी तो हिना के किरदार को केवल नदी में गिरते हुए देखा गया है। वहीं दूसरी तरफ शो में इस वक्त प्रेरणा और अनुराग की शादी होने का सीन दिखाया जा रहा है।
आपको बता दें कि प्रेरणा की शादी अनुराग से नहीं बल्कि मिस्टर बजाज से होगी। अनुराग के बिजनेस को बचाने के लिए प्रेरणा ये करेंगी। मिस्टर बजाज की भूमिका करण सी ग्रोवर निभा रहे हैं। उन्होंने इसके लिए शूटिंग भी शुरू कर दी है।
फिलहाल, यहां देखिए हिना की ये खूबसूरत तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications











