कीमो थेरेपी के बीच इस खूबसूरत डेस्टिनेशन पर घूमने निकलीं Hina Khan, फैन्स बोले- ऐसी हालत में आप...

Hina Khan

Hina Khan went on vacation during chemotherapy: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों अपनी बीमारी की वजह से चर्चाओं में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले ही खुलासा किया है कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर हुआ है। जिसका इलाज वह शुरू कर चुकी है। पिछले वीडियो में उन्होंने खुलासा किया था कि अभी भी उनकी दो कीमो और बाकी हैं। यह सुनकर फैन्स ने उन्हें हिम्मत बनाए रखने को कहा। हिना खान अपनी लाइफ से जुड़ा हर एक बड़ा और छोटा अपडेट फैन्स के साथ शेयर करती हैं।

वेकेशन पर गईं हिना खान
हाल ही में हिना खान ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हिना खान अपनी दूसरी कीमो के शुरू होने से पहले वेकेशन पर निकली हैं। जी हां, शेयर किए गए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि हिना खान केसरिया रंग का जंप सूट पहनी नजर आ रही हैं। सिर पर कैप लगाकर वह अपने लुक को कंप्लीट कर रही हैं। हालांकि फैन्स उनके पुराने वाले लुक को बेहद मिस कर रहे है। इसीलिए उनके लिए हर दिन दुआ भी करते हैं।

फैन्स ने की तारीफ
बता दें कि हिना खान अपने परिवार के साथ लोनावला गई हैं। जहां की खूबसूरत लोकेशन का वह वीडियो शेयर करती हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कभी हिना खान बारिश की बूंदों से खेलती नजर आ रही हैं तो कभी वह स्पीड बोट का एक्सपीरियंस लेती हैं। बता दें कि हिना खान के इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर कमेंट्स आ रहे हैं जहां एक यूजर ने कहा ऐसी हालत में आप यहां गईं... आपकी हिम्मत की तारीफ करनी होगी। तो वहीं दूसरे फैन ने कहा आपको इस तरह खुश देखना अच्छा लगता है इसलिए आपके लिए रोज दुआ करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X