ब्रेस्ट कैंसर के इलाज के बीच क्रिसमस एंजॉय करती दिखीं हिना खान, तस्वीरें वायरल

hina khan

Hina Khan Photos- हिना खान टीवी की बहुत बड़ी अदाकारा हैं और उन्होने फिल्म में अपनी किस्मत आजमाई है। हिना खान बीते कुछ महीनों से काफी मुश्किलों का सामना कर रही हैं।

सभी जानते हैं कि उनको ब्रेस्ट कैंसर हुआ था और इसका इलाज लगातार चल रहा है। हालांकि हिना खान इस मुश्किल वक्त में भी काफी खुश रहने की कोशिश करती हैं। इस वक्त हिना खान ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं और वो तस्वीरें वायरल हो रही हैं। सोशल मीडिया पर हिना खान के फैंस इनको पसंद कर रहे हैं।

गौरतलब है कि ये साल का आखिरी महीना है और इसको एंजॉय करने के लिए हिना खान बाहर निकली थीं। तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होने लिखा, Hello December. इसके साथ उन्होने क्रिसमस के पेड़ वाला सिंबल भी साझा किया है।

कमेंट्स सेक्शन को किया बंद

हिना खान ने इस दौरान कमेंट्स सेक्शन को बंद कर रखा था जिसकी वजह से लोग कमेंट्स नहीं कर पाए। हालांकि उन्होने ऐसा क्यों किया इसको लेकर किसी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि टीवी की मशहूर बहू अक्सर अपने विचारों को खुलकर सामने रखती रही है। कुछ समय पहले हिना खान सलमान खान के शो बिग बॉस में भी आईं थीं।

बिग बॉस का हिस्सा रहीं

हिना खान ने बिग बॉस के घर में काफी लंबा सफर तय किया था। इस दौरान वो फाइनलिस्ट भी बनीं थीं। फिलहाल वो अपने जीवन में इस जानलेवा बीमारी से संघर्ष कर रही हैं। देखने वाली बात होगी कि वो कब इससे उबर पाती हैं। फैंस सोशल मीडिया पर उनको लेकर अक्सर दुआएं करते रहते हैं।

Read more about: hina khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X