..................... Hina Khan Visit Siddhivinayak temple chanting bappa's name, people said- in this trouble - Hindi Filmibeat

बप्पा का नाम जपते हिना खान ने किए सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन, लोग बोले- इस परेशानी में भी...

Hina Khan

Hina Khan Visit Siddhivinayak temple: टीवी एक्ट्रेस हिना खान अपने खास अंदाज और अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं, पिछले साल उन्होंने ब्रेस्ट कैंसर का खुलासा अपने फैन्स के साथ किया था। एक्ट्रेस आए दिनों अपनी सर्जरी और अपने ट्रीटमेंट को लेकर कई पोस्ट किए थे। इस गंभीर बीमारे से गुजरने के बाद भी हिना खान चेहरे पर मुस्कान रख हर इवेंट और फंक्शन अटेंड करती दिखीं।

मंदिर में बप्पा के दर्शन करने पहुंची हिना खान
कभी हिना खान को बिग बॉस के सेट पर देखा जाता है तो कभी उन्हें किसी बड़े इवेंट या पॉडकास्ट का हिस्सा बने देखा जाता है, लेकिन बीते दिन हिना खान को मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में देखा गया। इस दौरान वह चंकी पांडे के साथ नजर आईं। खुले बाल और नीले रंग का कुर्ता पहने हिना खान काफी खूबसूरत दिख रही हैं। इस दौरान हिना खान ने मंदिर में दर्शन किए माथे पर टीका लगाया और मंदिर की चुनरी को ओढ़े हिना खान फैन्स के साथ तस्वीर खिंचवाती नजर आईं।

फैन्स ने की हिना खान की तारीफ
बता दें कि हिना खान का ये रूप देख फैन्स ने जमकर कमेंट करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह क्या बात है इस परेशानी में भी हिना हंसती मुस्कुराती नजर आती हैं। वहीं दूसरे ने लिखा- हिना की हिम्मत की तारीफ करनी होगी।

कर रही हैं अपनी आने वाली सीरीज का प्रमोशन
आपको बता दें कि हिना खान अपनी अपकमिंग सीरीज गृह लक्ष्मी को प्रमोट कर रही हैं। बता दें कि यह सीरीज 16 जनवरी को ओटीटी प्लेफॉर्म EPIC ON पर स्ट्रीम की जाएगी। इस सीरीज में हिना चंकी पांडे, राहुव देव, दिब्येंदु भट्टाचार्य नजर आएंगे। इस सीरीज में हिना खान लक्ष्मी के किरदार में नजर आ रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X