Hina Khan ने ढिंचैक पूजा के सिर की जुएं देखकर मचा दिया था बवाल, लोगों को बुला-बुलाकर उड़ाया था मजाक

Hina Khan Video: हिना खान एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो जहां भी जाती हैं, वहां अपनी पहचान छोड़ जाती हैं। उन्होंने कई टीवी शोज किए और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' तो जैसे उनके लिए वरदान साबित हुआ। इस शो ने उनको एक घरेलू नाम बना दिया। लेकिन हिना खान की बिग बॉस की जर्नी को आजतक याद किया जाता है।
हिना खान बिग बॉस 11 में नजर आई थीं औऱ वो इस शो में वो पहली रनर अप बनी थीं। लेकिन इस शो के दौरान हिना का असली रूप देखकर हर कोई हैरान रह गया था। हिना खान 'बिग बॉस' के घर में काफी आक्रामक हो गई थीं और किसी को भी ट्रोल करने का मौका नहीं छोड़ती थीं।
'बिग बॉस 11' में वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर ढिंचैक पूजा की एंट्री हुई थी। ये वहीं ढिंचैक पूजा है, जिनके गाने अक्सर वायरल होते रहते हैं। ढिंचैक पूजा की एंट्री के बाद बिग बॉस के घर में काफी हलचल मच जाती है। लेकिन हिना खान ढिंचैक पूजा के आते ही एक ऐसी चीज नोटिस करती हैं, जिसे जानकर बाकी सभी घरवाले हैरान रह जाते हैं।
दरअसल हिना सभी घरवालों को बताती हैं ढिंचैक पूजा के सर में जूंएं हैं और हिना खान ढिंचैक पूजा के करीब आकर देखती हैं कि उनके सिर में जूं हैं कि नहीं और फिर वो इशारे से सबको बताती हैं कि ढिंचैक पूजा के सिर में जूंएं हैं। इसके बाद शिल्पा शिंदे ने ढिंचैक पूजा से बड़े ही प्यार से कहा कि उसके सिर में लीख (जूंएं के अंडे) हैं और अब वो बिग बॉस से कहकर वो मेडिकर मंगवा रहे हैं और वो दवाई लगाकर सब ठीक हो जाएगा। पूजा भी समझ जाती हैं।
लेकिन इस पूरी प्रक्रिया में हिना खान का रिएक्शन काफी चौंका देने वाला था। उन्होंने ढिंचैक पूजा के मेडिकर की बॉटल देखकर खूब खिल्ली उड़ाई। उन्होंने कहा-'मेडिकर मैंने लगा लिया आज, सिर पर मेरे लीखों का ताज'। इस वीडियो को देखकर कई लोगों ने हिना खान को ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों ने कहा-'अब पता चला कि शिल्पा शिंदे क्यों इस सीजन की विनर बनीं'। एक यूजर ने लिखा-'शिल्पा शिंदे ने दिखाया है कि एक रानी कैसे बर्ताव करती है'।
आपको बता दें, 'बिग बॉस 11' का खिताब शिल्पा शिंदे ने अपने नाम किया था और हिना खान शो की पहली रनर अप बनी थीं। इस शो में हिना और शिल्पा की लड़ाइयों ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था। हिना खान ने कई बार बदतमीजियों की हदें पार भी कर दी थीं।


Click it and Unblock the Notifications