ज्योति कुमारी ने खोला राज..बताया इन तीन प्रतिभागियों को सबसे 'मजबूत दावेदार'
बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में ज्योति कुमारी का सफर समाप्त हो गया। सिपंल और बहुत ही कम उम्र की ज्योति कुमार ने अपने अंदाज से सबका दिल जीत लिया। उनके साथ बेनफशां और लव त्यागी तीन कंटेस्टेंट थे।
Recommended Video

घर से निकलने के बाद एक दैनिक अखबार से बातचीत में ज्योति कुमारी ने कहा कि "मुझे लगा था कि मैं कुछ और सप्ताह बिग बॉस में रहूंगी क्योंकि कई और भी सदस्य हैं जो मुझसे कमजोर थे।सब कोई देख रहा है कि लव मूर्ति की तरह घर में बैठे हैं।"

ये पूछे जाने पर कि उनके हिसाब से इस बार बिग बॉस का खिताब जीतने के लिए सबसे मजबूत किरदार कौन है। इसपर उन्होंने कहा कि विकास गुप्ता, हिना खान और हितेन तेजवानी घर के सबसे मजबूत सदस्य हैं और इस बार कॉमनर घर में बहुत ही अधिक डर्टी गेम खेल रहा हैं।
विकास गुप्ता की अच्छी दोस्त बन चुकी ज्योति ने कहा कि "विकास गुप्ता के साथ रहना उनका गेम नहीं था लेकिन कॉमनर गंदा खेल खेलकर सेलिब्रिटी को टारगेट कर रहे हैं।विकास भाई ने मुझे कहा था कि मुझमें उन्हें अपना बचपन नजर आता है। हम दोनों का बहुत ही प्यारा रिश्ता बन गया। मुझे खुशी है कि मैं उनसे इस शो पर मिली।"


Click it and Unblock the Notifications