बिग बॉस 11 के जानी दुश्मन..सबकुछ भूलकर बन गए BFF..जमकर कर रहे मस्ती
बिग बॉस 11 में इनका महायुद्ध देखकर ऐसा लगता था मानों ये बाहर निकलकर एक दूसरे की शक्ल भी ना देखें। हर टास्क में और हर बात पर इनकी तू तू मैं मैं हो ही जाती थी। अब तक आप भी समझ गए होंगे कि हम विकास-शिल्पा की तो कतई बात नहीं कर रहे हैं।
जी हां हम बात कर रहे हैं विकास गुप्ता और हिना खान की जिन्हें बिग बॉस 11 का टॉम एंड जैरी कहा जाए तो गलत नहीं होगा। हम सबने देखा कि दोनों में किस कदर झगड़े हुए। यहां तक कि विकास का नाम मास्टरमाइंड भी पहले हिना ने रखा था । इन दोनों के झगड़े के बीच में कोई बुरी तरह पिसता था तो वो थे प्रियांक शर्मा जो कभी विकास तो कभी हिना की तरफदारी करते थे।
लेकिन अब विकास, हिना और प्रियांक घर से बाहर निकलने के बाद गेम के सारे गिले शिकवे को भूल चुके हैं और एक साथ मस्ती करते नजर आए। तीनों के साथ हिना खान के ब्वॉयफ्रेंड रॉकी या 'रो' भी मौजूद थे।अगर आपने भी बिग बॉस 11 देखा है तो ही आप इस खूबसूरत बॉन्डिंग को समझ सकते हैं।

इसके अलावा हिना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें हिना खान, प्रियांक और विकास गुप्ता बहुत ही क्यूट अंदाज में बिल्कुल एक दूसरे के ऊपर कूद पड़े हैं । आप भी देखिए वीडियो।
A post shared by Hina Khan (@realhinakhan) on


Click it and Unblock the Notifications











