हिना खान की ये वायरल तस्वीर आपके होश उड़ा देगी, सीधी अक्षरा से सेक्सी कोमोलिका तक का सफर
कसौटी ज़िंदगी की में अनुराग और कोमोलिका की शादी हो रही है और इसी दौरान हिना खान की एक बेहद शानदार तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वो बेहद ग्लैमरस बंगाली दुलहन के अवतार में दिखाई दे रही हैं। उनकी सफेद और लाल साड़ी उन पर उतना ही फब रही है जितना कि उनका सेक्सी और बोल्ड एटीट्यूड।
इससे पहले ही हिना खान अपने इस कोमोलिका अवतार की छोटी सी झलक दे चुकी हैं लेकिन अब उनकी पूरी तस्वीर सामने है। हालांकि अभी तक एपिसोड में उनकी शादी पूरी दिखाई नहीं है और आने वाले दिनों में कसौटी ज़िंदगी बेहद धमाकेदार ट्विस्ट लेने वाला है। हिना की इस तस्वीर के फैन्स कायल हो रहे हैं।

दिलचस्प ये है कि अपने पहले सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में भी हिना खान एक बंगाली दुलहन के रूप में दिखाई दे चुकी हैं। इस सीरियल में नैतिक और अक्षरा की केमिस्ट्री भी लोगों को बेहद पसंद आई थी।
हिना खान का करियर ग्राफ बेहद दिलचस्प रहा है। वहीं सीधी से सेक्सी इमेज तक का उनका ये सफर काबिले तारीफ है।


Click it and Unblock the Notifications












