किसी भी फिल्म एक्ट्रेस से ज्यादा आलीशान लाइफ जीती हैं छोटे पर्दे की ये स्टार्स

Shivangi Joshi

आज के समय में फिल्म की एक्ट्रेस से टीवी एक्ट्रेस की लोकप्रियता किसी भी क्षेत्र में कम नहीं होती है। टीवी एक्ट्रेस अपने शो के जरिए घर-घर में अपनी पहचान बना चुकी होती हैं जबकि फिल्मों की एक्ट्रेसेस 6 महीने से 1 साल के गैप में किसी फिल्म के जरिए दर्शकों के सामने आती हैं। टीवी एक्ट्रेस की कमाई वीकली बेसिस पर होती है जबकि फिल्मों में एक्ट्रेसेस को प्रोजेक्ट के लिए पे किया जाता है। यहीं वजह है कि फिल्मों की तुलना में टीवी एक्ट्रेसेस का पलड़ा हमेशा भारी होता है। हम आपको कुछ ऐसी टीवी एक्ट्रेसेस के बारे में बताते हैं जो कमाई के मामले में फिल्मों की एक्ट्रेसेस के बराबर ही होती हैं और उनकी तरह ही लग्जूरियस लाइफ भी जीती हैं।

हिना खान :

हिना खान :

टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा के किरदार से डेब्यू करने वाली हिना खान बिग बॉस, 'कसौटी जिंदगी की 2' में कोमोलिका जैसे किरदार निभाकर करोड़ों दिलों पर राज करती हैं। हिना खान टीवी के अलावा विज्ञापन फिल्मों और फिल्मों में भी काम करती है। हिना का नेटवर्थ करीब 52 करोड़ रुपये बताया जाता है।

अंकिता लोखंडे :

अंकिता लोखंडे :

टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से डेब्यू करने वाली अंकिता लोखंडे ने अपनी सादगी और एक्टिंग टैलेंट की बदौलत दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनायी थी। साल 2018 में अंकिता लोखंडे को हाईएस्ट पेड टीवी एक्ट्रेस माना जाता था। अंकिता ने कंगना रनौत के साथ फिल्म 'मणिकर्णिका' में भी नजर आयी थी। अंकिता का नेटवर्थ करीब 23 करोड़ रुपये बताया जाता है।

जेनिफर विंगेट :

जेनिफर विंगेट :

जेनिफर विंगेट की पहचान टीवी इंडस्ट्री की फैशनेबल और चार्मिंग एक्ट्रेस के तौर होती है। जेनिफर 'बेहद', 'बेपनाह', 'कोड एम' जैसे शो से घर-घर में पहचानी जाती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जेनिफर विंगेट की नेटवर्थ 42 करोड़ रुपये बतायी जाती है।

शिवांगी जोशी :

शिवांगी जोशी :

हिना खान की तरह शिवांगी जोशी को भी घर-घर में पहचान 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नायरा का किरदार निभा कर मिली। एक समय शिवांगी टीवी की सबसे महंगी स्टार थी। उनकी नेट कमाई करीब 37 करोड़ रुपये बतायी जाती है।

सृति झा :

सृति झा :

टीवी की सबसे संस्कारी बहु का टैग सृति झा को सीरियल 'कुमकुम भाग्य' में प्रज्ञा का किरदार निभा कर मिला। सृति झा का नेटवर्थ 31 करोड़ रुपये बताया जाता है।

सुरभि ज्योति :

सुरभि ज्योति :

'कुबुल है', 'नागिन', 'कोई लौट के आया है' जैसे शो से सुरभि ज्योति को पहचान मिली। मीडिया रिपोर्ट्स में सुरभि ज्योति की सालाना कमाई 22 करोड़ रुपये बताई जाती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X