पिता की टी-शर्ट पहन हिना खान ने फैंस से की बात- मैं अभी कमजोर हूं, सावधानी नहीं ली तो कोरोना हो गया
हिना खान के लिए कोरोना की दूसरी लहर काफी कुछ अपने साथ ले गई। हाल ही में उनके पिता के निधन की खबर सामने आयी। इसी के साथ उन्हें खबर मिली की वह कोरोना से संक्रमित हो गईं। हिना खान के लिए ये काफी मुश्किल रहा है। एक तरफ परिवार से पिता का चले जाना वहीं दूसरी तरफ कोरोना के कारण वह अपने परिवार से इस दुख के समय में अलग भी हो गईं।
वहीं अब फैंस से लाइव बातचीत के दौरान हिना खान ने ये बताया है कि उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आयी है। साथ ही उन्होंने इसकी भी जानकारी दी कि आखिर वह कैसे कोरोना का शिकार हुईं। बातचीत के दौरान हिना काफी भावुक भी दिखाई दीं। उन्होंने अपने पिता की टी-शर्ट भी पहनी रखी थी।

बुधवार को हिना खान ने लाइव इंस्टाग्राम लाइव के दौरान अपने नए सांग पत्थर वर्गी की रिलीज पर बात की। हिना खान ने लाइव सेशन में बोला कि मैं ठीक हूं। मुझे लगता है श्रीनगर से लौटते समय मैंने सभी सावधानी नहीं बरतीं।

मैं दिमागी संतुलन में नहीं थी-हिना खान
वह आगे कहती हैं कि श्रीनगर से आते समय मैंने सावधानी नहीं ली। मैं तब मेरे मन की स्थिति ठीक नहीं थी। जिसके कारण यह सब हुआ। लेकिन मैं ऊपर वाले का शुक्रिया अदा करती हूं कि मेरा परिवार कोरोना निगेटिव आ गया।

हिना ने कहा कि मैंने सावधानी नहीं बरती
हिना ने ये कहा कि मैं जानती हूं कि मैंने सावधानियां नहीं बरती है। जिसकी वजह से कोविड पॅाजिटिव आई।

हिना खान ने नहीं रखा रोजा
हिना खान ने आगे बोला कि वह अभी भी कमजोरी महसूस कर रही हैं, इस वजह से वह रमजान में रोजे नहीं रख सकीं।

हिना ने बोला मैं डेडी की मजबूत लड़की हूं
हिना खान ने लाइव बातचीत के दौरान पिता की टी-शर्ट पहन रखी थी। उन्होंने कहा कि मैं डैडी की मजबूत लड़की हूं। हिना खान ने ये भी बोला कि उन्हें कई लोगों ने एहसास दिलाया है कि अभी भी दुनिया में अच्छे इंसान हैं। हिना ने कहा मैं सभी की आभारी हूं।
बता दें कि हिना के पिता असलम खान का निधन 20 अप्रैल को कार्डियक अरेस्ट से हुआ। हिना उस वक्त कश्मीर में थीं। इसके बाद वह कोरोना संक्रमित हो गईं।


Click it and Unblock the Notifications











