'सभी कैदियों को छोड़ दीजिए' हिना खान ने शिल्पा शिंदे को मारा ताना, प्रोड्यूसर पर लगाए थे छेड़छाड़ के झूठे आरोप
Hina Khan Shilpa Shinde Fight: कैंसर की बीमारी के चलते हिना खान कुछ सालों से चर्चा में हैं और फैंस उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। हाल ही में हिना खान तब चर्चा में आईं जब शिल्पा शिंदे ने एक पॉडकास्ट के दौरान हैरान करने वाले खुलासे किए।

भाबी जी घर पर हैं कि दौरान शिल्पा ने प्रोड्यूसर पर यौन शोषण करने के गंभीर आरोप लगाए थे जिनको उन्होंने खुद ही गलत कहा था। शिल्पा का कहना था कि उन्होंने झूठ कहा था जबकि उनके साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ था।
इसके बाद हिना खान ने बिना नाम लिए शिल्पा शिंदे पर निशाना साधा है और कुछ ऐसा लिखा जिसके बाद वो भड़क गईं।
हिना खान ने मारा ताना
शिल्पा शिंदे के इस कुबूलनामें के बाद हिना खान ने तंज कसते हुए लिखा, ''ऑनरेबल प्राइम मिनिस्टर ऑफ इंडिया, प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया, लॉ मिनिस्टर ऑफ इंडिया... उन सभी लोगों को आपको छोड़ देना चाहिए जिन्होंने क्राइम करने के बाद अपना गुनाह कुबूल किया है। कम से कम उन लोगों में हिम्मत तो थी। वो फाइटर हैं। कम से कम उन लोगों ने अपना सच तो कुबूल किया। जब वो लोग गुनाह कर रहे थे तब किसी ने उनको सपोर्ट नहीं किया।'' साफ समझ में आ रहा है कि हिना खाना शिल्पा को ताना मार रही हैं कि पहले गुनाह करो और बाद में कुबूल करके साफ सुथरा बन जाओ। हिना ने बीच बीच में फनी इमोजी भी लगाई थीं। इसके बाद उनकी ये स्टोरी आग की तरह वायरल हो रही है। शिल्पा शिंदे इसपर चुप नहीं रहीं हैं और जवाब दे डाला।
पब्लिसिटी स्टंट है कैंसर की बीमारी?
हिना खान की इस स्टोरी के सामने आने के बाद शिल्पा शिंदे बुरी तरह से भड़क गईं और हिना खान के ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी को पब्लिसिटी स्टंट तक बता डाला। शिल्पा शिंदे एक वीडियो साझा करते हुए हिना खान को कहा है कि, ''मेरे नाम पर पब्लिसिटी मत लीजिए उसके लिए आपके पास बीमारी का बहाना है। चलती ट्रेन में मत चढ़िए चोट लग गई जाएगी।''


Click it and Unblock the Notifications
