..................... Hina Khan talks about Kasauti Zindagi Ki comeback and Mr. Bajaj Karan Singh Grover - Hindi Filmibeat

हिना खान ने उठाया परदा, कब होगी कोमोलिका की वापसी और कैसे लगे मिस्टर बजाज

By Staff

हिना खान उन चंद लोगों में से हैं जो टीवी की दुनिया के सबसे नामचीन सितारों में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत ये रिश्ता क्या कहलाता है के साथ की थी और फिर वो टीवी पर निगेटिव किरदार में कोमोलिका बनकर लौटीं। हिना खान ने कोमोलिका का किरदार ऐसे निभाया कि लोग उर्वशी ढोलकिया को भूल गए।

हाल ही में सीरियल से हिना खान की विदाई हो चुकी है और फैन्स उनकी वापसी का इंतज़ार कर रहे हैं। अब इस दौरान हिना खान ने ट्विटर पर अपने फैन्स का जवाब देने के लिए समय निकाला। एक फैन ने हिना से पूछा कि वो वापसी कब कर रही हैं। तो हिना ने साफ कहा कि फिलहाल उनका कमबैक का कोई प्लान नहीं है क्योंकि वो अपनी फिल्मों में बिज़ी है।

hina-khan-talks-about-kasauti-zindagi-ki-comeback-and-mr-bajaj-karan-singh-grover

इसी दौरान एक फैन ने कोमोलिका से ये भी पूछा कि उन्हें नए ऋषभ बजाज कैसे लगे। इस पर हिना ने जवाब दिया कि वो सीरियल तो नहीं देख पा रही हैं लेकिन कुछ प्रोमो देखे हैं और करण सिंह ग्रोवर शानदार लग रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने फैन्स से गुज़ारिश भी कर डाली कि जितना प्यार कोमोलिका को मिला, उससे ज़्यादा प्यार मिस्टर बजाज को दें।

फिलहाल हिना खान फिल्मों में व्यस्त हैं। उनकी पहली शॉर्ट फिल्म कान्स फिल्म फेस्टिवल में रिलीज़ की जा चुकी है। अब हिना फिल्मों की ओर ज़्यादा फोकस कर रही हैं। देखिए टीवी पर कैसा रहा है हिना खान का सफर -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X