एक रात में चार अवार्ड्स जीतने के बाद हिना खान का नया खुलासा - मिल चुकी है बड़ी फिल्म
हिना खान ने बॉलीवुड में अपने कदम जमाने की शुरूआत कर दी है। हिना ने अभी ताज़ा विक्रम भट्ट की एक फिल्म साइन की है। वहीं हिना दूसरी तरफ, कंट्री ऑफ द ब्लाइंड नाम की एक फिल्म में भी दिखाई देने वाली है।
हाल ही में उन्हें गोल्ड टीवी अवार्ड्स में चार अवार्ड जीते हैं और अपनी इसी सफलता को सेलिब्रेट करते हुए अपने करियर ग्राफ के बारे में बात की।

हिना खान ने इस अवार्ड शो में बेस्ट एक्टर निगेटिव, टेलीविजन पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर, टीवी का सबसे फिट एक्टर और कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए अवार्ड से नवाज़ा गया। हिना ने बताया कि उन्हें फिट रहना बेहद पसंद है।
अपने करियर के बारे में बात करते हुए हिना ने बताया कि जब मैंने अपना पहला शो किया तो वो बस हो गया। मैंने कभी एक्ट्रेस बनने का नहीं सोचा था। लेकिन अब मैं फिल्मों में भी अपने कदम जमाने की कोशिश कर रही हूं।
अब मैं इतना जानती हूं कि बॉलीवुड हो या ना हो लेकिन मैं यहां पर इंटरटेन करने आई हूं और वही मेरा काम है। तस्वीरों में देखिए कैसे बदला हिना खान का करियर ग्राफ -


Click it and Unblock the Notifications
