..................... Hina Khan talk about special chat memory with sidharth shukla । हिना खान ने सिद्धार्थ शुक्ला के बारे में शेयर की याद - Hindi Filmibeat

हिना खान के पास सिद्धार्थ शुक्ला का आखिरी मैसेज, एक्ट्रेस बोलीं- उनके परिवार को दिखाना है

By Filmibeat Desk

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन को 20 दिन से अधिक हो गए हैं। अभी भी सिद्धार्थ शुक्ला के इस दुनिया में ना रहने की हकीकत उनके करीबी दोस्त और फैन नहीं अपना पा रहे हैं। हिना खान भी इसी से गुजर रही हैं। बिग बॅास 14 के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान के साथ हिना खान भी बतौर गेस्ट बनकर कुछ दिन घर में रहने गई थीं।

इसी दौरान हिना खान और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच दोस्ती हो गई थी। ये सिलसिला शो से बाहर आने के बाद भी जारी रहा। हिना खान के पिता के निधन के बाद सिद्धार्थ शुक्ला ने एक्ट्रेस को फोन और मैसेज भी किया था। इसी का जिक्र हिना खान ने एक इंटरव्यू में किया है।

Hina Khan,Sidharth shukla

हिना खान ने बताया है कि पिता के निधन के बाद सिद्धार्थ शुक्ला ने जो मैसेज भेजा था वो इसे जल्द ही सिद्धार्थ की फैमिली को दिखाना चाहती हैं। सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार को हिना खान ये बताना चाहती हैं कि उनका बेटा कैसे लोगों के चेहरे पर हंसी ला देता था।

हिना खान ने सुनाया सिद्धार्थ शुक्ला से जुड़ी याद का किस्सा

हिना खान ने सुनाया सिद्धार्थ शुक्ला से जुड़ी याद का किस्सा

बॅालीवुड हंगामा से बातचीत करते हुए हिना खान ने सिद्धार्थ शुक्ला से जुड़ी आखिरी याद बताते हुए कहा कि सिद्धार्थ के निधन ने मुझे झटका दिया था। मुझे काफी बुरा लगा था। बहुत ज्यादा बुरा। मैं उस समय के बारे में बात नहीं करना चाहती क्योंकि वो काफी बुरा वक्त था। हां, मैं ये जरूर बताना चाहूंगी कि मैं उनको बहुत मिस करती हूं। जो भी हुआ वो नहीं होना चाहिए था। हिना खान ने आगे कहा कि मुझे याद है कि जब मेरे पिता का निधन हो गया था तब उन्होंने मुझे कॅाल किया था।

सिद्धार्थ शुक्ला और हिना खान

सिद्धार्थ शुक्ला और हिना खान

हिना खान ने आगे बताया किमैंने जब कॅाल नहीं उठाया तो उन्होंने मुझे मैसेज किया। मैंने उनसे बात की थी। सिद्धार्थ ने मेरा हौसला बढ़ाया था। उस समय उनसे बात करके मेरे चेहरे पर स्माइल आ गई थी। मैं आपके साथ वो चैट शेयर नहीं कर सकती, लेकिन आज भी मैं उस चैट को पढ़ती हूं।

हिना खान ने बोला परिवार को दिखाना है

हिना खान ने बोला परिवार को दिखाना है

हिना खान ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि सिद्धार्थ ने जो मुझे मैसेज भेजा था वो मैं उनके परिवार को दिखाना चाहूंगी। ताकि उनके भी चेहरे पर वो स्माइल आ जाए जो उस समय मेरे चेहरे पर आई थी। मैं जानती हूं कि उनका परिवार अभी लोगों से बात करके एक्टर को लेकर बातें कर रहे होंगे। वो सिद्धार्थ का वो हिस्सा भी जानना चाहते होंगे जिसके बारे में शायद वे नहीं जानते होंगे। वो सिद्धार्थ की हर याद को दिल में बसाना चाहते होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X