'कसौटी ज़िंदगी की' - शूटिंग के दौरान जला हिना खान का हाथ, वायरल हो रही है तस्वीरें
Recommended Video
हिना खान जल्दी ही कसौटी ज़िंदगी की 2 के अपने किरदार कोमोलिका चौबे बासु से छोटा सा ब्रेक लेने वाली हैं लेकिन उससे पहले हिना तेज़ी से अपनी शूटिंग निपटा रही हैं। इसी तेज़ी के चक्कर में हिना ने अपने हाथ जला लिए। दरअसल, शूटिंग के दौरान एक सीन में हिना इतना खो गईं कि उन्होंने कोई परवाह नहीं की और अपना हाथ जला बैठीं।
इसके बाद हिना को फौरन उपचार दिया गया। हिना ने अपने घाव की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की और फैन्स ने उन्हें जल्दी ठीक होने की दुआएं भी दीं।

हिना खान, टीवी की दुनिया का बेहद चर्चित नाम है। एक ज़माना था कि उन्होंने अक्षरा बनकर सबका दिल जीता था। लेकिन अब वो अपने सेक्सी अवतार से लोगों के होश उड़ाती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 4.6 मिलियन फॉलोअर हैं और हिना खान के ये फैन, बिना नागा उनकी हर तस्वीर लाइक भी करते हैं और शेयर भी।


Click it and Unblock the Notifications