Damaged 2 ट्रेलर: इस संस्पेंस- थ्रिलर कहानी में हिना खान का जबरदस्त अंदाज़, मिल रही है तारीफ

By Staff

पहले टेलीविज़न और फिर फिल्मों के बाद अभिनेत्री हिना खान अब डिज़िटल वर्ल्ड में भी डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। हिना खान स्टारर संस्पेंस- थ्रिलर- हॉरर वेब सीरिज 'डैमेज़्ड 2' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। हिना ने अपने इंस्टाग्राम पर इसे शेयर भी किया है। कोई शक नहीं कि सीरिज की कहानी काफी दिलचस्प लग रही है। फैंस भी हिना को इस प्रोजेक्ट के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

इस हॉरर थ्रिलर वेब सीरिज में हिना खान ने साथ अध्ययन सुमन भी नजर आ रहे हैं। सीरिज की कहानी एक बच्ची की अनोखी मर्डर मिस्ट्री है.. अब इसे किसी इंसान ने मारा है या आत्मा ने। हिना खान और अध्ययन सुमन इसी मिस्ट्री को सुलझाते नजर आने वाले हैं।

Hina Khan

ट्रेलर में हिना खान काफी दमदार नजर आ रही हैं और फैंस इस वेब सीरिज को लेकर काफी उत्साहित हैं। टीवी से लेकर कांस फिल्म फेस्टिवल, फिल्में और अब वेब सीरिज.. कोई शक नहीं कि एक्ट्रेस हिना खान काफी शानदार पारी खेल रही हैं। हिना इस साल विक्रम भट्ट की फिल्म Hacked में भी बतौर मेनलीड एक्ट्रेस नजर आने वाली हैं।

View this post on Instagram

Stream Live / Binge on @hungama_play

A post shared by Hina Khan (@realhinakhan) on

बिग बॉस, खतरों के खिलाड़ी, कसौटी जिंदगी की, कांस फिल्म फेस्टिवल.. में शिरकत के साथ हिना खान इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान लिखा है। 8 सालों तक ये रिश्ता क्या कहलाता है नाम के सीरियर में काम करने के बाद, करियर में कुछ नया करने के लिए हिना खान ने शो से अलविदा कह दिया था। जिसके बाद वो रिएलिटी शोज का हिस्सा बनीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X