Hina Khan Cancer: कैंसर का इलाज करा रही हिना खान ने दी गुड न्यूज़, वीडियो देख खुशी से झूमे फैंस

Hina Khan Wig Of Her Hair: हिना खान इन दिनों स्टेज 4 के ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। एक्ट्रेस लगातार अपनी हेल्थ अपडेट भी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस को उनके फैंस और चाहने वालों से हर तरफ दुआएं मिल रही हैं। एक्ट्रेस ने शेयर किया था कि जब उनका कीमोथेरेपी सेशन शुरू हुआ था तब उन्होंने अपने बाल कटवा दिए थे क्योंकि कीमो में बाल झड़ने लग जाते हैं।
अब हाल ही में हिना ने एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने बालों का बना हुआ विग पहने नजर आ रही हैं। इसी के साथ ही उन्होंने एक लंबा नोट भी शेयर किया जिसमें उन्होंने लिखा कि इस तरह वो अपने बालों के करीब पाती हैं।
इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए हिना ने लिखा,"जिस समय मुझे पता चला कि मेरे बाल झड़ जाएंगे,मैंने इसे अपनी शर्तों पर काटने का फैसला किया। जबकि ये उस समय भी हेल्दी और लंबे थे। मैंने अपने बालों का एक विग बनाने का फैसला किया जो इस चुनौतीपूर्ण समय में मुझे आराम देगा। मैं खुश हूं कि मैंने ये निर्णय लिया और मुझे इस पर गर्व है। मैं उन सभी बहादुर महिलाओं को एक स्पेशल मैसेज भेजना चाहता हूं जो समान संघर्षों से गुजर रही हैं।"
"यदि आप मेरे निर्णय से सहमत हैं और इससे सहमत हैं तो मेरा सुझाव है कि आप भी ऐसा ही करें। इससे आपको अच्छा लगेगा और कम से कम एक चीज बहुत आसान हो जाएगी। आप बेहतर महसूस करेंगे...आपको घर जैसा महसूस होगा।"
इसके बाद से फैंस कमेंट सेक्शन में हिना की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। फैंस उन्हें बहादुर लड़की बुला रहे हैं। इससे पहले हिना के सबसे अच्छे दोस्त शहीर शेख उनसे मिलने गए थे। एक्टर ने फोटो शेयर करके उनके जल्दी ठीक होने की दुआ की थी।


Click it and Unblock the Notifications











