..................... Hina Khan sizzles in red net revealing outfits just after umrah in mecca medina gets brutall troll - Hindi Filmibeat

रमजान में उमराह करने के बाद हिना खान ने दिखाया बोल्ड अवतार, जालीदार कपड़ों में उड़ाई कई रातों की नींदे

hina khan

Hina Khan Bold Look: एक्ट्रेस हिना खान ने हाल ही में Hello Hall Of Fame Awards में शिरकत की। इस दौरान हिना खान का लुक सोशल मीडिया पर टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है। हिना खान जो कि आए दिन सिर्फ और सिर्फ अपने बोल्ड फैशन च्वाइसेस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं, उन्होंने इस इवेंट में भी अपने सेक्सी अंदाज से हर किसी के दिलों की घंटी बजा दी है।

हिना खान को इस बोल्ड लुक के लिए काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। दरअसल, कुछ ही दिनों पहले हिना खान रमजान के महीने में मक्का में उमराह करने के लिए पहुंची थीं। वहीं वहां से आने के बाद अब हिना ने जो अपना बोल्ड अंदाज दिखाया है इसे देखने के बाद उनके कुछ फैंस हैरान से दिखाई दे रहे हैं।

हिना खान के इस अंदाज को देखने के बाद फैंस उन्हे रमजान का पाक महीने में ऐसे कपड़े ना पहनने की हिदायते दे रहे हैं। इसके साथ ही तमाम लोगों को हिना का ये लुक काफी पसंद भी आ रहा है और वो हिना के इस ग्लैमरस लुक की तस्वीरें और वीडियो बढ़कर चढ़कर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर रहे हैं।

आपको बता दें, इसके अलावा हिना खान इस बात को भी लेकर ट्रोल हुई थीं कि वो रमजान से पहले ही उमराह करने चली गई हैं। आपको बता दें कि रमजान का पवित्र महीना 23 मार्च 2023 से शुरू हो रहा है। हिना समेत कई सितारे रमजान की जोरों-शोरों से तैयारी कर रहे हैं। हिना की यह तस्वीर कुछ फैंस को खूब पसंद आ रही है।

बता दें कि हिना खान ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा के किरदार के साथ अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी में हिना खान ने अपने शानदार अंदाज से खुद को ग्लैमर की दुनिया में पूरी तरह से स्थापित कर लिया है।

Read more about: hina khan bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X