हिना खान को है कैंसर, खबर सुनते ही फट गया था अकेली मां-बेटी का कलेजा.. एक्ट्रेस ने शेयर की सबसे पहली तस्वीरें

Hina Khan

Hina Khan Cancer Treatment Latest Post: टेलीविजन की दुनिया की सबसे पॉप्युलर एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों अपनी लाइफ के अब तक के सबसे कठिन दौर से गुजर रही हैं। एक्ट्रेस मुंबई में ब्रेस्ट कैंसर का इलाज करा रही हैं और इस दौरान उन्होंने खुद को बेहद पॉजिटिव बनाया हुआ है। इसी बीच अब एक बार फिर से हिना खान ने अपनी कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। इन तस्वीरों में हिना खान अपनी मां के साथ बैठी तो कभी उनके आंचल में सिमटी दिखाई दे रही हैं।

हिना खान ने इंस्टाग्राम पर पांच तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपनी मां के सीने से चिपकी हुई हैं। दोनों सीढ़ी पर बैठे हुए हैं और एक-दूसरे को देख रहे हैं। हालांकि ये तस्वीरें पुरानी हैं क्योंकि एक्ट्रेस के लंबे बाल दिखाई दे रहे हैं। अब इसके साथ एक्ट्रेस ने लिखा, 'एक मां का दिल अपने बच्चों को महफूज जगह, प्यार और आराम देने के लिए दुख और दर्द का सागर पी सकता है।'

हिना खा ने आगे लिखा, 'यह वो दिन थे, जब उनको मेरे कैंसर की खबर मिली, उसे जो सदमा लगा, उसे बयां नहीं किया जा सकता। लेकिन उसने मुझे सहारा देने और अपने दर्द को भूलने का एक रास्ता तलाश लिया। ये एक सुपरपावर है, जिसमें मां को ही मराहरथ हासिल होती है। यहां तक कि उसकी दुनिया भी ढह रही थी फिर भी उसने मुझे अपनी बाहों में पनाह देने और मुझे शक्ति देने का एक तरीका ढूंढ लिया।'

हिना खान के इस पोस्ट पर एकता कपूर, अर्जुन बिजलानी, अपारशक्ति खुराना, पार्थ समथान, कुशाल टंडन, माननी डे, जसवीर कौर ने रेड हार्ट इमोजी से अपनी फीलिंग्स बयां की। एक ने लिखा, 'अगली एल्बम आपकी कब आ रही है, क्योंकि ठीक तो आप जल्दी ही हो जाओगे।' एक ने लिखा, 'अल्लाह हिना को जल्दी से ठीक करे।' एक ने कहा, 'आप जल्दी ठीक हो जाओगे, मैं दुआ कर रही हूं आपके लिए।'

जानकारी के लिए आपको बता दें कि 'बिग बॉस 11' की रनर-अप और टीवी एक्ट्रेस हिना खान ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज पर हैं। उसके लिए वह ट्रीटमेंट ले रही हैं। उनका पहला कीमो भी हुआ, जिसके बाद उन्होंने अपने लंबे बालों को, जिसे वह बेहद प्यार करती थीं, उन्हें काट दिया। ये देख उनकी मां भी फफक-फफककर रो पड़ी थीं। कोविड-19 के कारण पति को खोने के बाद वह अब बेटी को नहीं खोना चाहतीं। अब हिना ने मां के साथ अपनी कुछ चुनिंदा तस्वीरें शेयर कर भावुक पोस्ट लिखा है, जिस पर लोगों का प्यार मिल रहा है।

Read more about: hina khan television
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X