बिना कुछ पहने ही Hina Khan ने शेयर कर दी बाथरूम फोटोज, साबुन के झाग से ढका अपना बदन

Hina Khan Photos: टीवी जगत की सबसे मशहूर और टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक हिना खान आए दिन किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस वैसे तो इन दिनों एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं लेकिन हाल ही में वो एक म्यूजिक वीडियो में नजर आई थीं और अब उन्होंने अपनी कुछ फोटोज से फैंस के दिलों को धड़का दिया है।
हिना खान का फोटोशूट
हिना खान ने हाल ही में अपनी कुछ फोटोज डाली हैं और ये फोटोज उनकी सबसे बोल्ड फोटोज में से एक हैं। हिना खान ने जो फोटोशूट करवाया है उसमें वो अलग-अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। दो फोटोज में वो बेहद हॉट इनरवेयर में नजर आ रही हैं। दो फोटोज में उन्होंने सफेद रंग की ड्रेस पहनी है, जिसके ऊपर उन्होंने पिंक कलर की फर जैकेट कैरी की हुई है और दो फोटोज में तो ऐसा लग रहा है कि हिना खान अभी बस नहा ही रही हैं। उनके बदन का हिस्सा साबुन के झाग से ढका है और बालों में उन्होंने तौलिया लपेटा हुआ है।
हो रहीं ट्रोल
हिना खान की इन बोल्ड फोटोज को लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। एक्ट्रेस को लोग उनके धर्म को लेकर ट्रोल कर रहे हैं और इतने हॉट अवतार में उनको नापसंद कर रहे हैं। हालांकि, यह पहली बार नहीं है कि हिना खान ट्रोल हुई हों, उन्हें कई बार लोग किसी भी वजह से ट्रोल कर देते हैं। पिछली बार जब वो अपने म्यूजिक वीडियो 'बरसात' की शूटिंग करके श्रीनगर से लौट रही थीं तो उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड को लिप किस कर लिया था और इस वजह से भी उन्हें ट्रोल किया गया था।
हिना खान की पर्सनल लाइफ
कुछ समय पहले, हिना खान और रॉकी जायसवाल के ब्रेकअप की अफवाहों ने काफी शोर मचाया था। जब हिना ने विश्वासघात पर गुप्त पोस्ट साझा किया था, जबकि बाद में उन्होंने स्पष्ट किया और कहा, "यह सब उनके और रॉकी के बीच का मामला है।" लेकिन बाद में रॉकी और हिना के बीच सबकुछ ठीक हो गया।
हिना खान की प्रोफेशनल लाइफ
हिना खान को भारतीय टीवी पर राजन शाही के 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से प्रसिद्धि मिली। एक्ट्रेस ने शो में अक्षरा का किरदार निभाया था। वह 8 साल तक YRKKH की अभिन्न अंग रहीं। शो छोड़ने के बाद हिना ने बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी जैसे रियलिटी शो में भाग लिया। डेली सोप करने के अलावा, हिना बॉलीवुड फिल्मों और कुछ वेब शो का हिस्सा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications