..................... Hina Khan share her mother emotional video she celebrate her late father birthday। हिना खान ने शेयर किया मां का भावुक वीडियो, मनाया अपने दिवंगत पिता का जन्मदिन - Hindi Filmibeat

हिना खान ने मनाया दिवंगत पिता का जन्मदिन, रोते हुए मां ने काटा केट, देखिए भावुक VIDEO

हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। हिना खान अपने परिवार के काफी करीब हैं। पिता के निधन के बाद से हिना खान ने कई वीडियो शेयर कर ये बताया कि वो कैसे अपने पिता की कमी महसूस कर रही हैं। हिना खान ने इस बार अपने पिता का जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया। जो कि उनके पूरे परिवार के लिए बेहद इमोशनल पल साबित हुआ।

हिना खान ने पिता के निधन के बाद उनकी मां का एक वीडियो शेयर किया था, जहां वो अपनी मां को संभालते हुए दिख रही थीं। वहीं इस बार एक बार फिर से उन्होंने अपनी मां का भावुक वीडियो शेयर किया है। जहां पर हिना खान के पिता के जन्मदिन का केक उनकी मां कट कर रही हैं। हिना खान ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं।

hina khan

हिना खान ने ये भी लिखा है कि उन्हें ये तस्वीरें और वीडियो शेयर करना चाहिए था या नहीं, इसके साथ हिना खान ने एक कैप्शन भी लिखा है। हिऩा खान ने लिखा है कि जब कोई नुकसान समझ से परे हो तो वह जिंदगी के लिए कड़वाहट ला देता है। उसमें भी उम्मीद खो पाने के लिए गहराई, साहत,शक्ति और दृढ़ निश्चय चाहिए।

यह मुझे मेरी मां से मिला है। मैं किसी ऐसे शख्स को नहीं जानती जो उनसे अधिक मजबूत हो। उन्होंने सेलिब्रेट करने का फैसला लिया। उनकी तरफ से केक काटने का फैसला लिया। वह मेरे लिए शक्ति और प्रेरणा दोनों है। आपको बता दें कि अप्रैल में हिना खान के पिता का अचानक निधन हो गया।

हिना खान का परिवार उस वक्त पिता के पास नहीं था। हिना खान अपने काम के वजह से मुंबई से बाहर गई थीं। हिना खान ने मजबूत बेटी होने पर भी एक पोस्ट शेयर किया था। हिना खान की मां इस वीडियो में केक काटते हुए रोती हुई दिखती हैं। केक काटने के बाद सब उनसे खुद केक खाने के लिए कहते हैं और वो रोते हुए केक खा लेती हैं। हिना खान ने इस वीडियो के साथ अपने पिता की भी फोटो शेयर की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X