VIRAL VIDEO: बिना विग के एयरपोर्ट पर दिखीं Hina Khan, तो पैपराजी ने कर दी ऐसी हरकत, लोग बोले- अरे शर्म कर लो..

Hina khan seen in airport with wig: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का परचम लहराने वाली हसीना हिना खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खास चर्चाओं में हैं। बता दें कि हिना खान ने जून में यह घोषणा की थी कि उन्हें बेस्ट कैंसर है जिसका इलाज शुरू हो चुका है। इसके बाद वह अपना हर एक अपडेट फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं। बीते दिनों हिना को एक इवेंट में भी देखा गया था।
कैंसर से जूझ रही हैं हिना
इस खास मौके पर हिना खान नई विग लगाई नजर आई थीं। उनके खूबसूरत लुक और कॉन्फिडेंस को हर एक ने सराहा था। वहीं हाल ही में हिना खान का एक वीडियो और वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हिना खान एयरपोर्ट पर नजर आ रही हैं, लेकिन इस दौरान जिस तरह पैपराजी ने उन्हें कवर किया वह उनके फैन्स को जरा भी पसंद नहीं आया।
बिना मेकअप और बिना विग के दिखीं हिना खान
हाल ही में हिना खान को एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान हिना बिना मेकअप के और बिना विग लगाई नजर आईं। पिंक कलर की हुडी और लोअर पहने दिखीं हिना। हिना खान जैसे ही एयरपोर्ट से निकलीं पैपराजी ने उन्हें पहचान लिया और वह लगातार हिना की तस्वीरें खींचते रहे, लेकिन इस दौरान हिना खान जरा भी कंर्फटेबल फील नहीं कर रही थीं। कभी हिना अपने चेहरा छिपाती दिख रही थीं तो कभी हिना अपने सिर की कैप ठीक करती नजर आईं।
हिना के फैन्स ने पैपराजी पर जाहिर किया गुस्सा
जब पैपराजी ने फिर भी हिना खान का पीछा करना नहीं छोड़ा तब हिना ने अपने कदम और तेज बढ़ाए और वह अपनी कार में जाकर बैठ गईं। बता दें कि हिना खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हिना खान के इस वीडियो को देख हिना के फैन्स ने जमकर गुस्सा करना शुरू कर दिया है। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- अरे जरा तो शर्म कर लो। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- बस तस्वीरें खींचनी हैं चाहें सामने वाला कंर्फटेबल हो या ना हो।


Click it and Unblock the Notifications