'सब कुछ मुझे दुख दे रहा है' हिना खान ने नई तस्वीरों मे दिखाई अपनी हालत, दुआ में उठे हर किसी के हाथ

Hina Khan Latest Photos: टेलीविजन स्टार हिना खान सोशल मीडिया के जरिए अपने हेल्थ अप्डेट शेयर करती रहती हैं। हिना खान इंस्टाग्राम पर अपने फैंस और कैंसर से लड़ रहे लोगों के साथ पॉजिटिविटी फैलाती रहती हैं। अब एक बार फिर से हिना खान ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरे शेयर करते हुए अपने दिल की ऐसी बात लिखी है जिसे पढ़ने पर हर कोई उनके जल्द से जल्द दर्द से उबरने और ठीक हो जाने के लिए दुआएं कर रहा है।
हिना खान ने अपने दो तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, "हर चीज़ दुख देती है, तो क्या मुस्कुराना नहीं चाहिए.. हैना? इतनी सारी समस्याएं, दर्द महसूस किए बिना ठीक से खाना भी नहीं खाया जा सकता। लेकिन यह नकारात्मक होने का कोई कारण नहीं है। मैं मुस्कुराना और खुद को प्रोत्साहित करना चुनता हूं। मैं खुद से कहता हूं कि यह सब खत्म हो जाएगा और हम इससे उबर जाएंगे (इंशाअल्लाह) एक समय में एक मुस्कान। दुआ"
हिना खान के इस पोस्ट पर आरति सिंह और दीपिका सिंह जैसे सेलेब्स से लेकर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके लिए दुआएं कर रहे हैं। तस्वीरों में हिना खान के कीमोथेरेपी के निशान और झड़े बाल भी उनकी मुस्कुराहट को ढिगा नहीं पाए हैं।
हिना खान ने हाल ही में बताया कि कैसे वो उनकी बीमारी के कारण कुछ भी खा नहीं पा रही हैं। उन्होंने अपने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा, "कीमोथेरेपी का एक और साइड इफेक्ट म्यूकोसाइटिस है। हालांकि मैं इसके इलाज के लिए डॉक्टर की सलाह ले रही हूं। अगर आप में से किसी ने यह भुगता है तो मुझे बताइए कि ये कैसे ठीक हो सकता है। मुझे प्लीज सलाह दें, जब आप खा नहीं पाते हैं तो बहुत बुरा लगता है। इससे मुझे बहुत मदद मिलेगी।"
म्यूकोसाइटिस एक ऐसी कंडीशन है जिसमें डाइजेस्टिव सिस्टम, खास तौर पर मुंह और गले में म्यूकस मेंब्रेन में सूजन और दर्द होता है। यह अक्सर कीमोथेरेपी या रेडिएशन जैसे कैंसर इलाज का एक बुरा साइड इफेक्ट होता है। जो इन एरियाज में तेजी से अलग होने वाले सेल को नुकसान पहुंचाता है। डॉक्टर बताते हैं कि कीमोथेरेपी लेने वाले 35-40% लोगों में म्यूकोसाइटिस हो जाता है। इस सिचुएशन में कुछ भी खाना-पीना कठिन हो जाता है।
हिना खान को कुछ महीने पहले स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर का पता चला था और वह अपनी बीमारी के इलाज के लिए कीमोथेरेपी ले रही हैं। उनके फैंस उनके कमेंट सेक्शन में प्यार और दुआओं की बौछार कर रहे हैं। म्यूकोसाइटिस के बारे में उनकी इस हालिया पोस्ट पर, फैंस ने उन्हें नारियल पानी और आइसक्रीम खाने की सलाह दी और उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांगी।


Click it and Unblock the Notifications