हिना खान ने किया खुलासा- सांवले रंग के कारण नहीं मिला ये बड़ा प्रोजेक्ट, मुझे बहुत दुख हुआ
बिग बॅास के बाद हिना खान ने अपनी लोकप्रियता टीवी से फिल्म की तरफ पहले से अधिक कर ली है। इन दिनों हिना खान अपने नए म्यूजिक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। हिना खान और अंगद बेदी का नया म्यूजिक वीडियो मैं भी बर्बाद हुआ इन दिनों फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है।
करियर में बैक टू बैक मिल रही सफलता के बीच हिना खान ने इस बात का खुलासा किया है कि कई बार उन्हें अपने सांवले रंग के कारण रिजेक्शन झेलना पड़ा है। एक वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू में हिना खान ने कहा है कि कई बार उन्हें इस वजह से कोई रोल नहीं दिया गया क्योंकि उनका रंग बेहद गोरा नहीं है।

हिना खान ने इसके आगे ये भी खुलासा किया कि उनके कश्मीरी होने के बाद भी एक फिल्म में उन्हें कश्मीरी लड़की का रोल केवल इस वजह से नहीं दिया गया क्योंकि वह उतनी गोरी नहीं हैं। हिना खान ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि मैं आपको उस फिल्म का नाम नहीं बताऊंगी लेकिन मुझे ये याद है कि मुझे वो प्रोजेक्ट केवल इस वजह से नहीं मिला क्योंकि मैं कश्मीरी लड़की जैसी नहीं दिखती हूं। मेरा रंग सांवला है। मैं बहुत गोरी नहीं हूं।
हिना खान ने आगे कहा कि उस प्रोजेक्ट की टीम को किरदार के हिसाब से बहुत गोरी लड़की चाहिए थी। हिना खान ने बताया कि उन्हें इसका बेहद दुख हुआ। वह कहती हैं कि मुझे बहुत बुरा लगा। जब आप उस भाषा को जानते हैं तो आप अपने किरदार को बेहतर तरीके से निभा सकते हैं। लेकिन मुझे वो रोल नहीं मिला क्योंकि मैं कश्मीरी जैसी नहीं हूं। इसके बाद भी मैंने उम्मीद नहीं छोड़ी है। मैं इसके लिए हमेशा कोशिश करती रहूंगी।आपको बता दें कि चर्चा है कि जल्द ही हिना खान अपनी बॅालीवुड फिल्म की घोषणा भी करने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications