हिना खान ने कहा 'ऑस्कर जीतूंगी एक दिन', लोगों ने कहा घोड़ों की दौड़ में अब गधे भी Troll
इन दिनों हिना खान खबरों से हटने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले कोमोलिका और फिर कान्स फिल्म फेस्टिवल के बाद भी हिना खान हर जगह छाई हुई हैं। वो कहते हैं ना लोकप्रियता अपने साथ थोड़ी कड़वाहट लेकर आती है। हिना खान के साथ ऐसा कई बार हो चुका है, जब उन्हें सोशल मीडिया पर कड़वेपन का सामना करना पड़ा है।
हाल ही में ऐसा तब हुआ जब हिना ने ये खास तस्वीर शेयर की। हिना खान ने ऑस्कर विनर प्रोड्यूसर मार्क बस्केट (Mark Baschet) से मुलाकात की। इसकी एक खास तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। इस मीटिंग से जुड़ी इस तस्वीर के साथ हिना खान ने एक लंबा पोस्ट लिखा।

उन्होंने लिखा कि मैं ऑस्कर विनर प्रोड्यूसर मार्क बस्केट (Mark Baschet) से मिली हूं। मुझे यकीन है कि एक दिन मैं अपनी ऑस्कर विनर ट्रॉफी के साथ तस्वीर जरूर शेयर करूंगी। इसके बार भी उन्होंने काफी कुछ लिखा है। लेकिन ये ऑस्कर विनर बनने की बात कई लोगों को सोशल मीडिया पर हजम नहीं हुई।
फिर क्या लोग हिना खान का मजाक उड़ाने लगे। एक यूजर ने हिना खान की इस तस्वीर पर कमेंट डालते हुए लिखा है कि तुम और ऑस्कर विनर। इसके साथ एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि घोड़ों की दौड़ में अब गधे भी शामिल हो गए। देखा जाए तो हिना खान का टीवी से बाहर फेम बटोरना कई लोगों को पसंद नहीं आ रहा है।
कुछ समय पहले कान्स में उनकी रेड कारपेट तस्वीर को देखकर एक संपादक ने कहा था कि कान्स अचानक चांदीवली स्टूडियो बन गया है क्या। जिस पर टीवी इंडस्ट्री ने हिना का सपोर्ट किया। इसके बाद संपादक को अपने पोस्ट के लिए माफी मांगनी पड़ी।
बहरहाल,क्या आप जानते हैं कि अब तक किन टीवी सुपरस्टार्स को बुरी तरह से ट्रोल होना पड़ा है


Click it and Unblock the Notifications