हिना खान को गोद में लिए नजर आए रॉकी जायसवाल, रोमांटिक तस्वीर पर फैंस कर रहें हैं कमेंट!
बॉलीवुड और टीवी की जानी मानी हस्तियों की बात की जाए तो अभिनेत्री हिना खान भी उनमें से एक हैँ। इस समय वो फिर से चर्चा में चल रहीं हैं और कारण है उनकी लेटेस्ट तस्वीर। हिना खान बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ एक तस्वीर साझा की है। उन्होने इस तस्वीर के साथ प्यारा सा कैप्शन लिखा है। अभिनेत्री इंस्टाग्राम अकाउंट तस्वी के साथ लिखा है कि.. 'तुम और मैं। हमेशा प्यार की तस्वीर बनाएंगे। हैप्पी बर्थडे लव।'
बता दें कि हिना खान रॉकी वेलेटाइन्स विश कर रहीं थीं। यही कारण है कि हिना ने #MyValentineForever हैशटैग का भी इस्तेमाल किया है। इस तस्वीर में हिना खान को रॉकी ने गोद में उठाया हुआ है और मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।

जैसी ये तस्वीर सामने आई तो फैंस भी धड़ल्ले से कमेंट करते हुए जमकर तारीफ कर रहे हैं। लेकिन एक यूजर का कमेंट काफी वायरल हो रहा है। इस यूजर ने लिखा है कि 'आप लोगों की शादी की तैयारियां शुरु हैं?'
हालांकि इस बात को लेकर हिना खान ने किसी तरह का जवाब नहीं दिया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय वो कई प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं और शादी को लेकर भी चर्चा में रहती हैं।
हिना खान ने कई टीवी शो में काम किया और बिग बॉस के बाद वो काफी चर्चा में आईं थीं। इसके अलावा वो फिल्म हैक्ड में नजर आईं थीं जिसमें वो लीड रोल में थीं।


Click it and Unblock the Notifications