हिना खान की डेब्यू फिल्म से सामने आया उनका First Look, आप भी एकटक देखते रह जाएंगे
हिना खान आखिरी बार कसौटी ज़िंदगी की में कोमोलिका के रोल में दिखाई दी थीं। इसके बाद से हिना खान ब्रेक पर थीं और अपने डेब्यू की तैयारी कर रही थीं। हिना खान की डेब्यू फिल्म का नाम है कंट्री ऑफ ब्लाइंड और ये एक इंडो हॉलीवुड प्रोजेक्ट है। फिल्म में हिना खान एक अंधी लड़की के किरदार में दिखाई देंगी।
ये फिल्म द कंट्री ऑफ द ब्लाइंड नाम की किताब पर बनी है जिसे लिखा है HG Wells ने। अब हिना की इस अमरीकी फिल्म से उनका पहला लुक बाहर आ गया है और आप एकटक उन्हें देखते ही रह जाएंगे।

हिना खान के इस लुक से फैन्स काफी ज़्यादा प्रभावित दिखे। वहीं सब ने उन्हें अपनी नई शुरूआत के लिए बधाई दी है। इस फिल्म में हिना खान गोशा नाम की एक लड़की का किरदार निभा रही हैं और फिल्म को डायरेक्ट किया है राहत काज़मी ने।
फिल्म में भले ही हिना खान एक अंधी लड़की के किरदार में हैं लेकिन वो धनुष बाण चलाते दिखाई दे रही हैं। यानि कि फिल्म में वो तीरअंदाज़ी करती भी दिखाई देंगी। गौरतलब है कि हिना खान का सफर परदे पर बड़ा दिलचस्प रहा है -


Click it and Unblock the Notifications
