'हम साथ रहते हैं लेकिन...', Hina Khan ने बॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल को लेकर कही ये बात, लोग बोले- अक्ल नहीं...

Hina Khan Rocky Jaiswal Video Viral

Hina Khan Rocky Jaiswal Video Viral: हिना खान टीवी इंडस्ट्री की एक मशहूर एक्ट्रेस है और आपको बता दें कि इस समय वह अपने आने वाले शो गृह लक्ष्मी को लेकर चर्चा में है। बताते चलें कि हिना खान ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज पर हैं और लगातार उनका इलाज भी चल रहा है। वह अपने फैन्स के साथ में अपनी हेल्थ अपडेट्स को भी शेयर करती नजर आती हैं।

लेकिन अब हाल ही में एक हिना खान का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस दौरान वह अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल के साथ में नजर आ रही है। बता दे कि बीती रात मुंबई में हिना खान को बॉयफ्रेंड के साथ स्पॉट किया गया और यहां पर पैपराजी से उनकी मुलाकात हुई।

इस दौरान हिना खान और रॉकी जयसवाल ने जमकर पोज भी दिए। तो एक्ट्रेस ने कहा कि "हम साथ में रहते हैं, बस बाहर नहीं आते हैं।" अब लगातार हिना खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस दौरान हिना खान ने पिंक कलर का आउटफिट पहना हुआ है और वही रॉकी जयसवाल भी स्वेटशर्ट और डेनिम में नजर आए।

लेकिन अब हिना खान का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है और लोग भी इस पर कमेंट कर रहे हैं। उनके फैंस जमकर इस जोड़ी को सपोर्ट कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ काफी सारे लोगों को दोनों की जोड़ी रास नहीं आई है। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि कैंसर होने के बावजूद भी अकल नहीं आई इसको हिंदू बॉयफ्रेंड के साथ घूम रही है।

एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि इसको कोई और नहीं मिला। एक दूसरा यूजर कमेंट करता है की शादी करने में क्या परेशानी है? एक अन्य यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि आप दोनों प्लीज शादी कर लो। हालांकि काफी सारे लोगों का यह भी कहना है कि अपने रिश्ते को प्राइवेट रखना चाहिए।

More from Filmibeat

Read more about: hina khan rocky jaiswal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X