Hina Khan Wedding: हिना खान ने बॉयफ्रेंड रॉकी से रचाई शादी, कैंसर के बीच हासिल की जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी

Hina Khan Rockey Jaiswal

Hina Khan Rockey Jaiswal Wedding: टेलीविजन स्टार हिना खान ने कैंसर की जंग के बीच जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी हासिल कर ली है। हिना खान ने अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल से शादी कर ली है। हिना ने अचानक अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर अपने फैंस को सरप्राइज दे दिया है।

हिना खान की शादी की तस्वीरें

हिना खान ने अपनी शादी की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते हुए बेहद खास कैप्शन लिखा है। हिना खान ने लिखा, "दो अलग-अलग दुनियाओं से, हमने प्यार का एक ब्रह्मांड बनाया। हमारे मतभेद मिट गए, हमारे दिल एक हो गए, जिससे एक ऐसा बंधन बना जो जीवन भर रहेगा। हम अपना घर, अपनी रोशनी, अपनी उम्मीद हैं और साथ मिलकर हम सभी बाधाओं को पार कर लेंगे। आज, हमारा मिलन हमेशा के लिए प्यार और कानून में सील हो गया है। हम पत्नी और पति के रूप में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएँ चाहते हैं।"

कैंसर के बीच रचाई शादी

कैंसर के इलाज के बीद हिना खान ने शानदार तरीके से अपने फैंस को इस तस्वीरों के साथ सरप्राइज दिया है उसकी किसी को भी उम्मीद नहीं थी। इसके साथ ही हिना खान के कैंसर के इलाज के बीच ऱॉकी ने उनसे शादी रचा कर प्यार की एक नई ही परिभाषा गढ़ दी है। दोनों की शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी हैं और फैन्स उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं।

हिना खान रॉकी जयसवाल की लव स्टोरी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिना खान 2014 से रॉकी जायसवाल को डेट कर रही हैं। हालांकि, रिपोर्ट्स की पुष्टि तब हुई जब हिना ने 2017 में बिग बॉस सीजन 11 में अपनी मौजूदगी के दौरान अपने बॉयफ्रेंड का खुलासा दुनिया के सामने किया। बाद में उन्होंने 2022 में अपने रिश्ते की पुष्टि की, रॉकी के साथ अपने अलगाव की अफवाहों को बंद कर दिया।

वेकेशन पर खूब मस्ती करते हैं हिना-रॉकी

2017 में जब हिना खान बिग बॉस सीजन 11 की कंटेस्टेंट थीं, तब रॉकी शो में स्पेशल गेस्ट बनकर पहुंचे थे। उन्हें देखकर हिना बेहद खुश हो गईं। उस समय रॉकी ने हिना को शादी के लिए प्रपोज भी किया था। रॉकी अक्सर हिना के साथ अपनी छुट्टियों की तस्वीरें पोस्ट करते नजर आते हैं।

रॉकी हिना का साथ

रॉकी जयसवाल ने जिस तरह से कैंसर की जंग में हिना खान का साथ दिया है वो काबिल-ए-तारीफ है। कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान रॉकी हिना का किसी नवजात बच्चे की तरह ही ख्याल रख रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: hina khan televison
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X