'लोग बिना बात मुझसे नफ़रत...', Hina Khan नहीं करना चाहती थी 'कोमोलिका' का रोल, बोलीं- मुझे डर था कि कहीं...

Hina Khan On Her Komolika Role: हिना खान को आज भी 'अक्षरा' के नाम से जाना जाता है और आपको बता दें कि अभी के वक्त में वह टीवी इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम बन गई है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह रिश्ता क्या कहलाता है शो से उन्होंने घर-घर में अपनी एक खास पहचान बनाई है। लेकिन पिछले 1 साल से वह ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही है और उनका इलाज भी चल रहा है।
ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा का किरदार निभाने के बाद में उन्होंने साल 2018 में 'कसौटी जिंदगी की 2' में कोमोलिका का किरदार निभाया था। इस किरदार को लेकर हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस स्क्रीन के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने बात की है। यह भी बताया कि वह इस रोल को निभाने में कॉन्फिडेंट नहीं थी।
हिना खान ने इस पर बात करते हुए बताया कि एकता कपूर ने इस रोल को अदा करने में उनका बहुत सपोर्ट किया और उन्हें कॉन्फिडेंस दिलाया। एक्ट्रेस ने आगे बताया कि "उर्वशी ढोलकिया ने कोमोलिका का किरदार बहुत ही अच्छे तरीके से निभाया था। इसीलिए मैं सोच रही थी कि मैं इस किरदार को और भी बेहतर तरीके से निभाया जा ही नहीं सकता।"
हिना खान ने इस पर आगे बात करते हुए बताया कि "मुझे ऐसा लग रहा था कि वह किरदार में कर नहीं पाऊंगी। मैं इन सब में पढ़ना नहीं चाहती थी क्योंकि मैं टीवी पर एक बड़ा किरदार पहले ही निभा चुकी थी। मैं चाहती नहीं थी कि लोग मुझे बिना बात के नफरत करें। लेकिन एकता बहुत कॉन्फिडेंट थी और उन्होंने मुझे कहा कि तुम मेरी कोमोलिका हो। वह किसी और से इस किरदार को नहीं करवाना चाहती थी।"


Click it and Unblock the Notifications











