..................... Hina Khan Reveals Being Diagnosed With Breast Cancer actress has mad this revelation on social media - Hindi Filmibeat

Hina Khan को हुआ कैंसर, तीसरे स्टेज पर पहुंची एक्ट्रेस की बीमारी, लोगों से बताई अपनी इच्छा

Hina Khan

Hina Khan Cancer: टेलीविजन की सबसे मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक हिना खान ने शुक्रवार को खुलासा किया कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर है। उन्होंने अपने फैंस से उनके लिए प्रार्थना करने को कहा और भरोसा दिलाया कि वह इस बीमारी को हरा देंगी और और भी मजबूत होकर उभरेंगी।

हिना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, "हालिया अफवाह पर बात करते हुए, मैं सभी हिनाहोलिक्स और उन सभी लोगों के साथ कुछ जरूरी खबर शेयर करना चाहती हूं जो मुझे प्यार करते हैं और मेरी परवाह करते हैं। मुझे स्टेज थ्री ब्रेस्ट कैंसर होने का पता चला है।"

उन्होंने आगे लिखा, "इस डायगनोसिस के बावजूद, मैं सभी को आश्वस्त करना चाहती हूं कि मैं ठीक हूं। मैं इस बीमारी पर काबू पाने के लिए मजबूत, दृढ़ निश्चयी और पूरी तरह से तैयार हूं। मेरा इलाज पहले ही शुरू हो चुका है, और मैं इससे और भी मजबूत होकर उभरने के लिए हर ज़रूरी काम करने के लिए तैयार हूं।"

एक्ट्रेस ने अपन बयान में आगे लिखा- "मैं इस समय के दौरान आपसे सम्मान और गोपनीयता की मांग करती हूँ। मैं आपके प्यार, शक्ति और आशीर्वाद की गहराई से तारीफ करती हूं। आपके पर्सनल एक्सपीरिएंस, कहानियां और जरूरी सलाह मेरे लिए इस जर्नी में बहुत मायने रखेंगे।"

उन्होंने कहा, "मैं, मेरा परिवार और मेरे करीबी, इस वक्त फोकस्ड, और पॉजिटिव बने हुए हैं। ईश्वर की कृपा से, हमें विश्वास है कि मैं इस चुनौती पर जीत हासिल कर लूंगी और पूरी तरह से ठीक हो जाऊंगी। कृपया अपनी प्रार्थनाएं, आशीर्वाद और प्यार भेजें।"

जहां फैंस इस खबर से हैरान हैं, वहीं कुछ ने बताया कि एक्ट्रेस हाल ही में सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं थीं और कुछ दिनों पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक नोट भी पोस्ट किया था। नोट में लिखा था, "हमारी कहानियां कभी खत्म नहीं होतीं, क्योंकि हमारी आत्माएं अमर हैं। हमें युद्ध के अध्यायों के दौरान हार नहीं माननी चाहिए, क्योंकि योद्धा चमत्कारों के लिए ही बने होते हैं।" फैंस ने हैरानी जताई कि क्या वह अपने कैंसर की ओर इशारा कर रही थीं।

गौरतलब है कि अप्रैल में हिना ने सोशल मीडिया पर बताया था कि वह गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही हैं। उन्होंने कहा था कि वह ठीक से खाना नहीं खा पा रही हैं। उन्होंने कहा था, "मैं बढ़ा-चढ़ाकर नहीं कह रही हूं, लेकिन कभी-कभी यह आपको परेशान कर देता है जब आप दिन में कम से कम एक बार भी शांति से खाना नहीं खा पाते। कुछ ना करें, अपने खाने पर ध्यान दें.. सिर्फ खाना.. और शांति से खाएं.. होता ही नहीं है।" उन्होंने कई दवाओं की तस्वीरें शेयर की थीं, लेकिन अपनी खराब सेहत के लिए लंबे समय तक काम करने को जिम्मेदार ठहराया था।

Read more about: hina khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X