Hina Khan ने कैंसर से तो जीती जंग, लेकिन इंडस्ट्री में नहीं मिल रहा काम, एक्ट्रेस बोली-'प्लीज मुझे कॉल करो'

Hina Khan Confession: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान ने एक साल पहले दुनिया को बताया था कि वह स्टेज-3 ब्रेस्ट कैंसर से लड़ रही हैं। अब उन्होंने इस मुश्किल जंग को पीछे छोड़कर एक बार फिर काम पर वापसी की है। हिना इन दिनों अपने पति रॉकी जायसवाल के साथ शो 'पति पत्नी और पंगा' में नजर आ रही हैं, जिसे मुनव्वर फारूकी और सोनाली बेंद्रे होस्ट कर रहे हैं।
लोग मुझे काम नहीं दे रहे
लेकिन वापसी के बावजूद हिना को महसूस हो रहा है कि इंडस्ट्री में लोग अब भी उन्हें काम देने में हिचकिचा रहे हैं। हिना ने पीटीआई से बातचीत में कहा- "ये मेरी बीमारी के बाद का पहला प्रोजेक्ट है। मैं काम करना चाहती हूं। किसी ने मुझसे सीधे-सीधे तो नहीं कहा कि 'तुम पूरी तरह ठीक नहीं हुई हो', लेकिन मुझे महसूस होता है कि लोग शायद सही वजहों से लोग मुझे काम देने से थोड़ा झिझक रहे हैं।"
उन्होंने कहा कि उन्हें इस हिचक से कोई शिकायत नहीं है, बल्कि उम्मीद है कि 'पति पत्नी और पंगा' इस सोच को बदल देगा। हिना ने माना कि अगर वह खुद किसी और की जगह होतीं, तो शायद उन्होंने भी ऐसा ही सोचा होता।
हिना का कहना है- "मैं ऑडिशन के लिए तैयार हूं, मैंने कभी मना नहीं किया। लेकिन पिछले एक साल में किसी ने मुझे बुलाया ही नहीं। इसके अपने कारण होंगे, लेकिन अब मैं हर तरह के काम के लिए तैयार हूं, बस मुझे मौका दीजिए। प्लीज मुझे कॉल कीजिए"
'पति पत्नी और पंगा' को उन्होंने अपने लिए एक टेस्ट बताया, ताकि देख सकें कि उनकी सेहत अब शूटिंग के लिए कितनी तैयार है। उन्होंने कहा कि अभी तक सब कुछ अच्छा चल रहा है, बस कभी-कभी थकान महसूस होती है, जो कि नॉर्मल है।
फिल्मों और वेब शो में में काम करने को तैयार
हिना फिलहाल लंबे समय के प्रोजेक्ट नहीं लेना चाहतीं, लेकिन अगर उन्हें फिल्म या वेब शो में अच्छा ऑफर मिलता है और लोग उन्हें फिट मानते हैं, तो वह जरूर करेंगी। उन्होंने यह भी बताया कि उनका सपना है स्पाई एजेंट का रोल निभाने का, चाहे वह OTT शो हो या फिल्म।


Click it and Unblock the Notifications











