Hina Khan को 'एनिमल' की इस एक्ट्रेस ने किया फ़िल्म में रिप्लेस, रंग भेदभाव का हुईं शिकार

Hina Khan Replaced By Tripti Dimri In A Film: हिना खान टीवी इंडस्ट्री की एक जानी-मानी एक्ट्रेस है और आपको बता दें कि वह इस समय ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही है। हालांकि इसके बावजूद भी वह जमकर काम करती हैं और साथ ही साथ अपने फैन्स के साथ में किसी न किसी वजह से जुड़ी रहती है। हिना खान ने सिर्फ टीवी पर ही नहीं बल्कि पंजाबी सिनेमा में भी अपना नाम कमाया है।
लेकिन हाल ही में हिना खान ने एक बड़ा खुलासा किया है और बताया है कि उनका रंग की वजह से बॉलीवुड की बड़ी फिल्म से हाथ गंवाना पड़ा। हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान हिना खान ने खुलासा किया कि उनको फिल्म 'लैला मजनू' का ऑफर आया था और बाद में उन्हें इस फिल्म से बाहर कर दिया गया था।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि हिना खान को हटाकर इस फिल्म में तृप्ति डिमरी को लिया गया। दरअसल इस फिल्म से हिना खान को गेहुआ रंग होने की वजह से बाहर कर दिया गया था। दरअसल 'लैला मजनू' में मेकर्स को कश्मीर की लड़की का रोल निभाने के लिए गोरी एक्ट्रेस चाहिए थी।
हिना खान ने बताया कि आज भी उन्हें इस बात का दुख है कि उनको सिर्फ रंग की वजह से फिल्म से रिप्लेस कर दिया गया था। हालांकि आपको बता दें कि साजिद अली द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म 'लैला मजनू' ने पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाई। फिल्म में तृप्ति और अविनाश तिवारी को देखा गया था।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि 'लैला मजनू' फिल्म को साल 2018 में रिलीज किया गया था। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है जब रंग भेदभाव के चलते किसी एक्ट्रेस को फिल्म से निकाल दिया गया हो। ऐसा कई सारी हसीनाओं के साथ में हो चुका है।


Click it and Unblock the Notifications











