'शर्म आनी चाहिए..' कैंसर का पता चलते ही हिना खान से छीन ली गई ये फिल्म? मेकर्स पर भड़के फैंस!

हिना खान टीवी का बड़ा नाम रही हैं और बिग बॉस से बाहर आने के बाद फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। लेकिन इस वक्त वो मुश्किलों में हैं क्योंकि ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं।
ऐसे में मेकर्स भी उनका साथ छोड़ रहे हैं और खबर आई है कि हिना खान की एक फिल्म से उनको रिप्लेस कर दिया गया है। जी हां, खबरें आईं थीं कि हिना खान डिज्नी प्लस हॉटस्टार की मूवी 'राप्चिक रीटा' में नजर आने वाली हैं।
ये फिल्म एक कोर्टरूम ड्रामा है और हिना खान के करियर के लिए बेहतरीन साबित हो सकती थी। इस फिल्म में हिना खान बतौर वकील नजर आने वालीं थीं लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
बताया जा रहा है कि ब्रेस्ट कैंसर के कारण हिना खान को इस फिल्म से रिप्लेस कर दिया गया है। अब इस फिल्म में अदा शर्मा नजर आएंगी। अदा शर्मा ने द केरल स्टोरी से काफी सुर्खियां बटोरी थीं।
मेकर्स पर भडके फैंस
इस पोस्ट के सामने आने के बाद एक ने लिखा, ''ये तो गलत बात है, इंतजार करना चाहिए था।'' एक ने लिखा, ''हिना खान ही इसके लिए सही चॉइस होती।'' एक ने लिखा, ''तुमको शर्म आनी चाहिए डिजनी प्लस हॉटस्टार।'' एक ने लिखा, ''किसी पर मुसीबत आए तो उसको छोड़ दो, नाइस।'' एक ने लिखा, ''रिप्लेसमेंट तो ठीक है लेकिन अदा के साथ? यह कैसी गिरावट है।'' इस तरह से लोग मेकर्स पर भड़क रहे हैं।
हिना खान ने खुद किया था बीमारी का ऐलान
हिना खान ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर करते हुए बताया था कि वह ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही है। एक्ट्रेस ने बताया कि वह कैंसर की तीसरी स्टेज पर है। अपनी पोस्ट के जरिए हिना खान ने अपने फैंस को आश्वासन दिया था कि वह स्ट्रांग है और उम्मीद करती है कि इस बीमारी से जल्दी जीतकर वापस आएंगी। उनका इलाज भी शुरू हो गया है।


Click it and Unblock the Notifications