क्या हिना खान ने लिया हार का बदला...शिल्पा शिंदे के साथ...वीडियो VIRAL !
Recommended Video

बिग बॅास 11 भले ही खत्म हो गया हो। लेकिन हिना और शिल्पा के बीच की लड़ाई खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। जी हां, एक तरफ जहां शिल्पा अपने इंटरव्यू में हिना खान पर आरोप लगाते हुए आ रही हैं।
वहीं अब ऐसी खबर है कि हिना खान ने भी अपनी चुप्पी तोड़ने का फैसला ले लिया है। वो भी अलग अंंदाज में। हुआ यूं कि एंटरटेनमेंट की रात शो के लिए बिग बॅास 11 के सभी फाइनल कंटेस्टेंट को शूटिंग के लिए बुलाया गया था।

लेकिन हिना खान ने शिल्पा शिंदे,विकास गुप्ता और पुनीश शर्मा के साथ शूटिंग करने से मना कर दिया। हिना खान ने कहा कि वह फिलहाल घर पर परिवार के साथ रहना चाहती हैं।
यही वजह है कि हिना की जगह अर्शी को शो पर बुलाया गया है। हालांकि हिना ने अभी तक इसकी सफाई नहीं दी है। यहां देखिए एंटरटेनमेंट की रात की शूटिंग से जुड़ा यह वीडियो...
बहरहाल,शायद यही वजह है कि सीजन 11 के लिए कई टीवी सुपरस्टार ने कंट्रोवर्सी से बचने के लिए शो का हिस्सा बनने से इंकार कर दिया..यहां देखिए...


Click it and Unblock the Notifications