हिना खान ने रेड बिकीनी वीडियो से बढाई गर्मी- हैक्ड की BTS वीडियो वायरल
टीवी के मशहूर से शो से बिग बॉस और फिल्मों में पहुंची अभिनेत्री हिना खान काफी ज्यादा चर्चा में रहती हैं। टीवी की बेहद मशहूर से बेब की छवि पाने वाली हिना खान ने बिग बॉस में काफी तगड़ा धमाका किया था और अपनी स्ट्रॉंग छवि से लोगों को काफी प्रभावित किया था। हिना खान का एक बार फिर से चर्चा में चल रही हैं और इस बार उनका एक धमाकेदार बीटीएस वीडियो फिल्म हैक्ड से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में हिना खान रेड बिकीनी में जलवा बिखेरती हुई नजर आ रही हैं। हिना खान का ये वीडियो फिल्म हैक्ड से है जिसको उन्होने खुद ही साझा किया है। बता दें कि हैक्ड हिना खान की डेब्यू फिल्म थी जो कि फरवरी के महीने में रिलीज हुई थी।

गौरतलब है कि हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक न्यू फीचर रील्स लॉन्च किया गया था। इस फीचर में आप आप शॉर्ट वीडियो बनाकर डाल सकते हैं। वीडियो की बात करें तो इसमें हिना खान रेड बिकिनी पहने पूल में उतरती नजर आ रही हैं।
इसके अलावा देखा जा सकता है कि इस पूल में हिना के लिए एक फ्लोटिंग टेबल को सजाकर रखा गया है। इस वीडियो को लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं और रिएक्ट कर रहे हैं।
हिना खान की फिल्म हैक्ड पूरी तरह से इंटरनेट के माध्यम से हैकिंग पर आधारित थी जिसको काफी ज्यादा पसंद किया गया था। फिलहाल आप देखिए ये धमाकेदार वीडियो जो कि वायरल हो रहा है...


Click it and Unblock the Notifications