Hina Khan: रमजान से पहले उमराह करने मक्का पहुंचीं एक्ट्रेस, सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुए वायरल

Hina Khan: टेलीविजन एक्ट्रेस हिना खान से अपने सोशल मीडिया पर उमराह पहुंचकर अपनी तस्वीरें साझा की हैं, जो कि काफी वायरल हो रही हैं। फैंस इन तस्वीरों को देखकर काफी खुश हैं, जाहिर है कि जब जब एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर खुद से जुड़ी अपडेट साझा करती हैं, फैंस दिल खोलकर प्यार लुटाते हैं।
बैसे तो हिना खान आए दिन सोशल मीडिया पर फैंस संग अपनी निजी जिंदगी से जुड़े अपडेट साझा करती रहती हैं। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों के लिए एक्ट्रेस हमेशा ही लाइमलाइट में रहती हैं। अब हाल ही में, अभिनेत्री अपना पहला उमराह परफॉर्म करने मक्का पहुंच गई हैं।
दरअसल अभिनेत्री हिना खान रमजान से पहले ही उमराह करने मक्का पहुंच गई हैं। हिना ने अपने उमराह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस संग साझा की है। हिना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा करते हुए फैंस को इसकी जानकारी दी थी।
इस तस्वीर में हिना सफेद सूट के साथ हिजाब पहने नजर आ रही हैं। हिना ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'मैं अपना पहला उमराह करने के लिए आगे बढ़ रही हूं।'उन्होंने जेद्दा से मक्का की ओर जाते हुए एक स्टोरी शेयर की है।
आपको बता दें कि रमजान का पवित्र महीना 23 मार्च 2023 से शुरू हो रहा है। हिना समेत कई सितारे रमजान की जोरों-शोरों से तैयारी कर रहे हैं। हिना की यह तस्वीर फैंस को खूब पसंद आ रही है।
गौरतलब है कि, बीते कुछ समय से सितारों में उमराह करने का क्रेज साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। हिना से पहले सना खान,गौहर खान, जन्नत जुबैर, फैसल शेख, दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम ने मक्का में भी उमराह किया था। इन सभी सितारों ने अमराह करने की खुशाी अपने फैंस संग सोशल मीडिया पर साझा की थी।


Click it and Unblock the Notifications