साल की शुरुआत में टीवी एक्ट्रेस Hina Khan उमराह करने पहुंची मक्का, कहा- "यह शांति और सुकून लाता है..."

Hina Khan: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस हिना खान हमेशा ही किसी ना किसी बात को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। पर्सनल लाइफ हो या प्रोफेशनल हिना लाइमलाइट में आ जाती हैं। सोशल मीडिया पर हिना अक्सर कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिसमें वह उमराह करती नजर आ रही हैं।
उमराह करने मक्का पहुंची हिना खान-
सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहने वाली हिना खान हमेशा अपने फैंस के लिए वीडियोज और फोटोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में हिना ने अपने अकाउंट पर कुछ खास तस्वीरें शेयर करके फैंस का दिल जीत लिया है। इन तस्वीरों को देख फैंस जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
दरअसल बात ऐसी है कि, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अपने काम के लिए मशहूर हिना ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें और वीडियो साझा किए। पोस्ट में हिना ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा है,- "जुम्मा मुबारक हो, मक्का में दुआ करते हैं।"
इसके अलावा हिना ने अपनी इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर करके हुए एक नोट लिखा है। इसमें लिखा है,- "यह मेरे लिए पहली बार नहीं था... लेकिन, चिंता, घबराहट, भावनाएं बिल्कुल पहली बार की तरह हैं... आप रोते हैं और रोते हैं और केवल रोते हैं... जब आप राजसी काबा को देखते हैं तो आप हिप्नोटाइज महसूस करते हैं, आपके होंठ जम जाते हैं, आपको ठंड लगती है... आप बस अपनी आंखें नहीं हटा सकते, यह इतना अभिभूत करने वाला है... यह जगह मेरे अंदर बहुत शांति और सुकून लाती है।''
टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों पवित्र स्थान साउदी अरब में हैं। यहां एक्ट्रेस ने दूसरी बार अपना उमराह किया है। जिसकी तमाम फोटो एक्ट्रेस ने शेयर की है। फोटो में हिना हिजाब पहने कुरान शरीफ पढ़ती नजर आ रही हैं। इससे पहले वो पिछले साल यानी 2023 में मार्च के महीने में उमराह पर गई थीं।


Click it and Unblock the Notifications
