बिगबॉस 10 में पूरा होगा परिवार...बाप बेटे के बाद मां की एंट्री
बिग बॉस सीजन 10 में जल्दी ये रिश्ता क्या कहलाता है कि एक्ट्रेस अक्षरा उर्फ़ हिना खान वाइल्ड कार्ड एंट्री लेते हुए नजर आ सकती हैं।
इन दिनों टीवी गलियारों में यह खबर काफी तेजी से फैल रही है कि अक्षरा उर्फ़ हिना खान जल्द ही कंट्रोवर्सियल बिग बॉस सीजन 10 में नजर आ सकती है। हालांकि अभी तक इस खबर पर कोई मुहर नहीं लगी है।

इन दिनो बिग बॉस की टीआरपी में भारी गिरावट आई जिसका गुस्सा सलमान खान ने इस वीकेंड के वॉर में प्रतिभागियों पर निकाला था। तो ऐसे में शो में तड़का लगाने के हिना खान बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री लेती हुई नजर आ सकती है।
बता दे,बिग बॉस सीजन 10 मे पहले से ही शो "ये रिश्ता क्या कहलाता है" के दो सदस्य मौजूद है-'करण मेहरा'-'रोहन मेहरा' जिन्होने शो में बाप-बेटे की भूमिका अदा की थी। ऐसे मे अगर हिना की एंट्री होती है तो बिग बॉस के अंदर ये रिश्ता का पूरा परिवार पूरा हो जायेगा।
गौरतलब है कि, स्टार प्लस के शो "ये रिश्ता क्या कहलाता है"में अक्षरा की मौत होने वाली है और इसके बाद अक्षरा यानि हिना खान अब कभी इस सीरियल में नहीं दिखेंगी। सीरियल में हिना के हटने की वजह कुछ और नहीं बल्कि शोमेकर्स के साथ उनका झगड़ा है।
उन्हें बाहर निकालने के लिए अब शो में हिना के कैरेक्टर यानी अक्षरा की मौत दिखाना जरूरी है। प्रोड्यूसर और सीरियल के राइटर और चैनल ने मिलकर ये फैसला किया है कि "ये रिश्ता क्या कहलाता है" से अब "अक्षरा" के किरदार को खत्म कर दिया जाएगा।
सीरियल की स्टोरी के मुताबिकअब अक्षरा को मार दिया जाएगा। अक्षरा की मौत ऊंची पहाड़ी से पानी में गिरने की वजह से होगी।तो वहीं इस मामले पर अक्षरा उर्फ़ हिना खान का कहना है कि, कि,इसमें मेरा काम उतना है नहीं जितना न्यू जेनरेशन का है।
अगर मुझे बात बात मनवानी होती तो फिर मैं ही मैं होती हर जगह। मैं भी कहीं न कहीं कश्मकश में हूं। हालांकि मैं नई अपॉर्च्युनिटीज के लिए खुद को रेडी कर रही हूं।


Click it and Unblock the Notifications














