हिना खान का नया 'पार्टनर'..पोस्ट की सेल्फी!

By Shivani Verma

स्टार प्लस के मशहूर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नए नैतिक की एंट्री हो चुकी है। अक्षरा यानि हिना खान ने हाल ही में नए नैतिक यानि विशाल सिंह के साथ एक सेल्फी पोस्ट की है, जिसमें दोनों काफी अच्छे लग रहे हैं।

Hina Khan

दरअसल अभी इस शो का पूरा क्रू स्विटजरलैंड में शूटिंग कर रहा है। हिना खान, शिवांगी जोशी, कांची सिंह, मोहसिन खान के साथ विशाल सिंह भी वहां मौजूद हैं। हिना खान ने विशाल के साथ पहली सेल्‍फी सोशल साइट टि्वटर पर शेयर की।

उन्‍हेांने इसे शेयर करते हुए लिखा 'ये रही हमारी पहली सेल्‍फी'। बता दें कि कुछ समय पहले ही नै‍तिक का किरदार निभा रहे करन मेहरा ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों के चलते ये सीरियल छोड़ दिया था। करन पिछले सात साल से इस शो का हिस्सा थे। अब उनकी जगह विशाल सिंह ने ली है।

''मैं कोई सेलिब्रिटी नहीं हूं..बस अपना काम कर रहा हूं''

आपको बता दें कि पिछले दिनों हिना अपने परिवार के साथ लंदन मं छुट्टियां मनाने गई थीं, जिसकी तस्वीरें भी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की थीं।

बेटी के कहने पर की दूसरी शादी..कुछ ऐसी है इनकी कहानी!

उन तस्वीरों में हिना काफी हॉट दिख रही थीं। साथ ही ये भी बता दें कि कुछ दिनों पहले हिना को तबियत खराब होने के कारण अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था।

हिना की तबियत खराब होने के चलते ये रिश्ता क्या कहलाता है की टीम को स्विट्ज़रलैंड शूट को भी टालना पड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X