OMG..हिना खान का नया लुक..एकदम हटके!
टेलिवीज़न की जानी मानीं एक्ट्रेस हिना खान अपने लुक और अपनी खूबसूरती को लेकर हमेशा से ही लोगों का ध्यान आकर्षित करने में कामयाब हुई हैं। ये चाहे ट्रेडिशनल लुक में आपके सामने आ जाएं या वेस्टर्न...हमेशा ही हिना खूबसूरत लगती हैं।

#BiggBoss10..एक चांस तो दो सलमान..इनकी तो निकल पड़ेगी!
अपने हर नए लुक की तस्वीरों को फैन्स के साथ शेयर करना हिना की आदत में शुमार है। आपको बता दें कि हाल ही में हिना ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो ब्लंट हेयर कट में नज़र आ रही हैं।
ये रिश्ता क्या कहलाता है में सीधी-साधी सी दिखने वाली अक्षरा उर्फ हिना खान असल ज़िंदगी में काफी अलग दिखती और रहती हैं। पिछले दिनों हिना अपने परिवार के साथ लंदन मं छुट्टियां मनाने गई थीं, जिसकी तस्वीरें भी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की थीं।
'चोरी चोरी चुपके चुपके'.. 'सलमान' और 'रानी' हो गए फाइनल..ये बनेंगी प्रीति ज़िंटा!
उन तस्वीरों में हिना वाकई में काफी हॉट दिख रही थीं। साथ ही ये भी बता दें कि कुछ दिनों पहले हिना को तबियत खराब होने के कारण अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था।
हिना की तबियत खराब होने के चलते ये रिश्ता क्या कहलाता है की टीम को स्विट्ज़रलैंड शूट को भी टालना पड़ा था।
फिलहाल हिना की तबियत सुधरने की खबरें आ रही हैं। इसी के साथ हिना की शादी की खबरें भी आई थीं। बताया जा रहा था कि हिना जल्द ही अपने ब्वॉयफ्रेंड जयवंत जायसवाल के साथ शादी करने वाली हैं, लेकिन बाद में जायसवाल ने इन खबरों का खंडन किया था।


Click it and Unblock the Notifications


















