हिना खान ने बताया कैसे पूरे किए करियर के 12 साल - अक्षरा से नागिन तक

हिना खान ने इंडस्ट्री में अपने करियर के 12 सफल साल पूरे कर लिए हैं और इस मौके पर हिना खान ने अपने करियर पर दिल खोलकर बात की। एक इंटरव्यू में हिना ने बताया कि उन्होंने इतने साल इस इंडस्ट्री में जिस तरह बिताए हैं, उन्हें उस पर गर्व है। हिना ने बताया कि अपने करियर में उन्होंने कभी भी रिस्क लेना नहीं छोड़ा।

हिना का कहना है कि टीवी हो या फिर डिजिटल माध्यम, हिना ने हमेशा कुछ नया करने की कोशिश की और उसमें सफल हों या असफल, लेकिन मेहनत करना नहीं छोड़ी।

hina-khan-opens-up-on-surviving-12-years-in-industry

हिना का कहना है कि टीवी के रेड कार्पेट पर चलने से लेकर, एक इंटरनेशनल फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड जीतने तक, हिना को अपने इस सफल करियर पर नाज़ हैं और वो ऊपरवाले की शुक्रगुज़ार हैं कि उनका हर फैसला सही साबित हुआ।

आने वाले समय की बात करते हुए हिना कहती हैं कि वो इस इंडस्ट्री में टिकने आई हैं और कम से कम 15 साल और यहां पर राज करना चाहती हैं। इस काम में दर्शक और फैन्स ही उनकी मदद करेंगे।

बेहद सादी सी शुरूआत

बेहद सादी सी शुरूआत

हिना खान के टीवी करियर की शुरूआत हुई स्टार प्लस पर राजन शाही के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के साथ। इस सीरियल में वो एक सीधी सादी घरेलू सी लड़की के किरदार में नज़र आईं जो अरेंज मैरिज को लेकर बहुत सारे सवालों से घिरी होती है।

अक्षरा की सादगी ने जीता दिल

अक्षरा की सादगी ने जीता दिल

अक्षरा और नैतिक की शादी, हिंदी टीवी सीरियलों में सबसे प्यारी शादी के रूप में गिनी जाती है। उनके और नैतिक की जोड़ी बेहद प्यारी है और आज तक फैन्स के दिल के बेहद करीब है।

बेटी से बहू, बहू से मां तक का सफर

बेटी से बहू, बहू से मां तक का सफर

ये रिश्ता क्या कहलाता है में हिना खान एक जवान बेटी और बेटे की मां के रोल में दिखीं। शिवांगी जोशी और रोहन मेहरा सीरियल में उनकी बेटी और बेटे के रोल में थे।

ले लिया बड़ा कदम

ले लिया बड़ा कदम

8 सालों तक ये रिश्ता क्या कहलाता है में काम करने के बाद, करियर में कुछ नया करने के लिए हिना खान ने शो से अलविदा कह दिया।

खतरों से खेलना भी आता है

खतरों से खेलना भी आता है

हिना खान की नई शुरूआत हुई खतरों के खिलाड़ी के साथ जहां वो बिल्कुल ही अलग और नए अंदाज़ में नज़र आईं। इस सीरियल में उनके स्टंट्स की तारीफ हर किसी ने की।

फिट और सुपरहिट

फिट और सुपरहिट

धीरे धीरे हिना खान को इंस्टाग्राम पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग मिली। उनके फिटनेस से भरे अवतार वाले वीडियो फैन्स को बेहद पसंद आए।

बिग बॉस की गॉसिप क्वीन

बिग बॉस की गॉसिप क्वीन

इसके बाद हिना खान ने बिग बॉस में एंट्री लेकर सबको चौंका दिया। इस रियलिटी शो के साथ लोगों ने उनका कभी निगेटिव, कभी पॉज़िटिव लेकिन हमेशा दर्शकों को पसंद आने वाली अंदाज़ देखा।

कोमोलिका बनकर बदली छवि

कोमोलिका बनकर बदली छवि

बिग बॉस से हिना खान को सीधे एंट्री मिली एकता कपूर के शो कसौटी ज़िंदगी में। कसौटी ज़िंदगी की में हिना खान कोमोलिका के रोल में नज़र आ रही हैं।

टीवी की अगली नागिन

टीवी की अगली नागिन

इसके बाद हिना खान, टीवी की अगली नागिन बनकर दर्शकों के सामने आईं। एकता कपूर की इस सुपरहिट सीरीज़ में हिना खान मुख्य भूमिका में दिखाई दीं। साथ ही हिना ने फिल्मों में भी अपना सफर शुरू किया।

कान्स तक भरी उड़ान

कान्स तक भरी उड़ान

12 साल के अपने इस करियर में हिना खान ने टीवी से फिल्मों तक का सफर तो तय किया है वहीं अवार्ड शो की रेड कार्पेट से लेकर कान्स फिल्म फेस्टिवल की रेड कार्पेट तक का सफर भी तय कर चुकी हैं। अब देखना है कि उनका अगला प्रोजेक्ट क्या होगा और दर्शकों को कैसे इंटरटेन करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X