कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022: किसी सपने जैसी खूबसूरत दिख रही हैं हिना खान, देखिए तस्वीरें
हिना खान ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में एक बार फिर अपने जलवे बिखेरने शुरू कर दिए हैं। हालांकि, अभी तक हिना खान रेड कार्पेट पर नहीं पहुंची हैं लेकिन उसके पहले ही उनका पहला लुक वायरल हो चुका है। लाल रंग के गाउन में हिना खान ने अपनी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं।
Recommended Video
गौरतलब है कि हिना खान टीवी की सबसे स्टाईलिश अभिनेत्रियों में से एक हैं और उनका ये कॉन्फिडेंस कान्स फिल्म फेस्टिवल से उनके इस लुक में साफ झलक रहा है।

लाल रंग के इस गाउन में हिना खान बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। हिना खान, दूसरी बार कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बन रही हैं। पहली बार हिस्सा लेने का अनुभव उनके लिए थोड़ा खट्टा थोड़ा मीठा रहा है। लेकिन हिना खान ने अपने कान्स डेब्यू से ही लाखों फैन्स कमाए हैं।

करवाया तबीयत से फोटोशूट
अब ज़ाहिर है आप ने इतना लाजवाब कॉस्ट्यूम पहना हो तो फोटोशूट से गुरेज किसे होगा। हिना खान ने भी अपने कान्स आउटफिट में बेहतरीन फोटोशूट करवाया।

डेब्यू फिल्म का पोस्टर लॉन्च
हिना खान अपनी Indo English फिल्म कलर ऑफ ब्लाइंड के पोस्टर लॉन्च के लिए कान्स फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा ले रही हैं। ये फिल्म काफी समय से बनकर तैयार है लेकिन कोरोना के बीच इसे रिलीज़ नहीं किया गया।

डिज़ाईनर को ले चुकी हैं आड़े हाथ
हिना खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि भारत में लोग टीवी इंडस्ट्री के सितारों को छोटा समझते हैं। डिज़ाइनर भी उन्हें कपड़े नहीं देेते हैं, शायद उन्हें लगता है कि चूंकि वो टीवी के सितारे हैं, इसलिए स्टाईलिश कपड़े नहीं संभाल सकते हैं। इस इंटरव्यू में हिना खान ने बताया था कि उनके कान्स डेब्यू के लिए भारत का कोई डिज़ाइनर, उनके लिए आउटफिट डिज़ाइन करने को तैयार नहीं था। हिना खान के दोनों लुक, इंटरनेशनल डिज़ाइनर की मदद से तैयार किए गए थे।

2019 में किया था कान्स डेब्यू
हिना खान ने 2019 में अपना कान्स रेड कार्पेट डेब्यू किया था। इस दौरान, मशहूर एडिटर जितेश पिल्लई ने हिना खान की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की थी। जितेश ने हिना की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, अब कान्स फिल्म फेस्टिवल चांदीवली स्टूडियो बन चुका है?

दिया था करारा जवाब
इसके बाद हिना खान ने जितेश पिल्लई का नाम लिए बिना लिखा था कि उन्हें गर्व है वो जिस जगह से आती हैं और उन्होंने कितनी मेहनत के साथ अपना नाम बनाया है। उस समय हिना खान के साथ टीवी की क्वीन एकता कपूर खड़ी दिखाई दीं। उन्होंने हिना का साथ देते हुए कुछ ट्वीट किए थे।

पूरी इंडस्ट्री ने दिया था हिना का साथ
जितेश पिल्लई के खिलाफ पूरी इंडस्ट्री, हिना खान के साथ मज़बूती से खड़ी दिखाई दी थी। जहां टीवी के सितारे, हिना का साथ देते दिखे वहीं फिल्म इंडस्ट्री ने भी हिना का साथ नहीं छोड़ा। प्रियंका चोपड़ा से लेकर फराह खान तक ने हिना का साथ देते हुए कहा था कि उन्हें गर्व है कि हिना खान जैसी हस्ती, कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

हिना खान का 12 सालों का सफर
हिना खान ने इंडस्ट्री में अपने करियर के 12 सफल साल पूरे कर लिए हैं और इस मौके पर हिना खान ने अपने करियर पर दिल खोलकर बात की। एक इंटरव्यू में हिना ने बताया कि उन्होंने इतने साल इस इंडस्ट्री में जिस तरह बिताए हैं, उन्हें उस पर गर्व है। हिना ने बताया कि अपने करियर में उन्होंने कभी भी रिस्क लेना नहीं छोड़ा। अब हिना खान अपने फिल्मी करियर पर फोकस कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











