Hina Khan की कैंसर की खबर सुनते ही ऑनस्क्रीन सासु मां का वीडियो हुआ वायरल, बोलीं- हम टच में नहीं लेकिन...

Sonali Verma Reacts On Hina Khan Breast Cancer

Sonali Verma Reacts On Hina Khan Breast Cancer: ये रिश्ता क्या कहलाता है शो स्टार प्लस पर साल 2007 में टेलीकास्ट हुआ था और तभी से लगातार यह शो नई पीढ़ीयों के साथ में चलता आ रहा है। लेकिन शो की शुरुआत अक्षरा और नैतिक के किरदार से हुई थी। जिसमें हिना खान और करण मेहरा लीड किरदार में थे। शो में अक्षरा की सास का किरदार सोनाली वर्मा ने निभाया था।

शो में देखने के लिए मिला था कि अक्षरा और उसकी सास की बॉन्डिंग काफी जबरदस्त थी। लेकिन अब हाल ही में सोनाली वर्मा का एक वीडियो तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और इस वीडियो में वह हिना खान की ब्रेस्ट कैंसर की न्यूज़ सुनने के बाद के रिएक्शन के बारे में बताती हुई नजर आ रही है।

सोनाली वर्मा अपने इस वीडियो में कहती है कि "जैसे आप सभी को सोशल मीडिया के जरिए हिना खान के ब्रेस्ट कैंसर के बारे में पता चला, वैसे ही मुझे भी ये खबर मिली। लेकिन शो के बाद हम दोनों टच में नहीं है। मगर इस खबर को सुनने के बाद में मेरा मन करने लगा कि मैं हिना का नंबर लेकर उन्हें मैसेज करूं। लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया।"

सोनाली वर्मा ने अपने इस वीडियो में आगे कहा कि "ऐसा इसीलिए क्योंकि मेरे परिवार में भी मेरे पापा की कैंसर से मृत्यु हुई। इसीलिए मैं इस बात को महसूस कर चुकी हूं कि जिसको भी कैंसर होता है उसे काफी चीजों से गुजरना होता है। परिवार या फिर आसपास के लोगों की क्या हालत होती है।"

सोनाली आगे कहती हैं कि "इसी वजह से फिर मैंने हिना को डिस्टर्ब नहीं किया क्योंकि अभी उनको उन लोगों की जरूरत है जो उनके पास रहकर उनकी केयर कर पाएं। इस वक्त बड़े झुंड को छोटा कर लेना अच्छा है और उन लोगों के साथ में रहना, जो आपको मेंटल से लेकर इमोशनल हेल्थ में समझेंगे और उसका ध्यान रखेंगे। हिना बहुत स्ट्रॉन्ग है और भगवान उनको इस मुश्किल वक्त में लड़ने की ताकत दे और जल्दी से वह इस बीमारी से निकल आएं।"

जानकारी के लिए आपको बता दें कि ये रिश्ता क्या कहलाता है आज भी दर्शकों का एंटरटेनमेंट कर रहा है। हालांकि सोनाली वर्मा ने अक्षरा की सास का किरदार तकरीबन 4 सालों तक निभाया। 2009 से लेकर 2013 तक वह छोटे पर्दे पर लोगों के दिलों पर राज करती रहीं। सोनाली ने सचिन सचदेवा नाम के बिजनेसमैन के साथ में शादी की और अब वह अमेरिका शिफ्ट हो चुकी है। उन्होंने एक्टिंग से भी दूरी बना ली है और सोशल मीडिया पर आज भी एक्टिव रहती हैं।

More from Filmibeat

Read more about: hina khan sonali verma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X